फसल बीमा सप्ताह के तहत किसानों को विभिन्न स्कीमों बारे किया जागरूक

by

ऊना, 7 जुलाई – जिला ऊना में चल रहे 5वें फसल बीमा सप्ताह का शुक्रवार को समापन्न हुआ। इस बारे जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि सप्ताह के दौरान जिला में विभिन्न स्थानों पर कृषि विभाग द्वारा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के सहयोग से किसान जागरूकता कैम्पों का सफल आयोजन किया गया। जागरूकता शिवरों के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न स्कीमों तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को अवगत करवाया गया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2023 की मुख्य फसलें मक्की व धान का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। किसानों द्वारा देय प्रीमियम की राशि 48 रूपये प्रति कनाल तय की गई है जिसकी बीमित राशि 24 सौ रूपये प्रति कनाल है।
उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ, 2023 की मुख्य फसल आलू है जिसकी बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की है। किसान द्वारा देय प्रीमियम की राशि 300 रूपये प्रति कनाल है जिसकी बीमित राशि 6 हज़ार रूपये प्रति कनाल रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के कृषि कार्ड बने हुए हैं उनकी फसलों का बीमा संबंधित बैंक शाखा द्वारा स्वतः कर दिया जाता है। जबकि जिनके कृषि कार्ड नहीं बने हैं वे अपनी फसलों का बीमा किसी भी नजदीकी लोक मित्र केंद्र के माध्यम से करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ 2022 की फसलों का क्लेम कम्पनी द्वारा वितरित कर दिया गा है जिसमें खीफ आलू फसल का क्लेम एक करोड़ 60 लाख एवं खरीफ मक्की व धान का क्लेम लगभग एक करोड़ 4 लाख वितरित किया गया है।
उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान ने किसानों से तय समय सीमा के तहत अपनी फसलों का बीमा करवाने का आहवान किया है ताकि आने वाले समय में मौसम की विपरीत परिस्थितियों से फसलों को होने वाले नुक्सान की भरपाई की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंद शर्मा का इस्तीफा : हिमाचल में स्टीयरिंग कमेटी का चेयरमैन पद छोड़ा

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बाद अब एक और बड़े नेता आनंद शर्मा पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। इसी के चलते आनंद शर्मा ने हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्पीति के विकास पर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगी सुक्खू सरकार : कुंजुम टनल का होगा सर्वे

काजा में कॉलेज खोलने की संभावनाएं तलाशने, हेलिपोर्ट बनाने और विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने की घोषणा; स्पीति को प्राकृतिक खेती क्षेत्र बनाया जाएगा एएम नाथ।  काजा (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञान ज्योति गर्ल्स ने किया एनआईटी का दौरा

एएम नाथ। हमीरपुर 21 अगस्त। विज्ञान ज्योति योजना में पंजीकृत छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का दौरा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में जीव विज्ञान की पीजीटी एवं विज्ञान ज्योति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर गोहर में आयोजित होगा रक्तदान शिविर – ADC निवेदिता नेगी

मंडी, 16 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!