शाहपुर में गृह कर में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट देने पर बनी सहमति : नगर पंचायत की साधारण बैठक आयोजित

by

शाहपुर, 25 अगस्त। नगर पंचायत शाहपुर की साधारण बैठक में गृह कर पर एक बर्ष की अतिरिक्त छूट देने संबंधित प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव के अनुसार वित्तीय वर्ष 22-23 को भी कर मुक्त कर दिया गया व आगामी कर का निर्धारण पुनः हाउस की बैठक में लोकमत के अनुसार निर्णय लिया जाना प्रस्तावित किया गया है। जिन लोगों द्वारा नगर पंचायत के पास पहले ही गृह कर जमा करवा दिया गया है उनके गृह कर आगामी वर्षों में समायोजित किया जायेगा व नियमानुसार उन्हें विशेष छूट भी एडवांस टैक्स जमा करवाने पर दिए जाने संबंधी पार्षदों की सहमति बनी। यह जानकारी नगर पंचायत की अध्यक्ष उषा शर्मा ने देते हुए बताया कि बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और लोकहित में कई प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने बताया कि बेसहारा पशुओं के लिए गऊ अभ्यारण विकसित करने पर सभी पार्षदों की सहमति बनी। इस संबंध में एक योजना बनाकर विधायक शाहपुर द्वारा सरकार से विशेष अनुदान व अनुमति लेने की सहमति सभी पार्षदों में बनी।
वही पठानकोट मनाली फोरलेन परियोजना के कारण शाहपुर नगर पंचायत के अंतर्गत भूमिहीन हो रहे परिवारों की पहचान कर सरकार से उन्हें तुरंत भूमि आवंटित करवाने संबंधी प्रस्ताव पर भी नगर पंचायत में पारित किया गया। उपाध्यक्ष विजय गुलरिया के विशेष अनुरोध पर वार्ड नंबर 7 में श्मशान घाट के लिए पुल व पार्क बनाने पर भी सहमति बनी। सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की प्राथमिकताएं निर्धारित करते हुए करवाए जाने वाले कार्यों की सूची सचिव नगर पंचायत को सौंपी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के अंतर्गत 50 दिन कार्य करने वाले परिवार बी.पी.एल. सूची में होंगे शामिल

एएम नाथ। शिमला :  ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा बी.पी.एल. परिवारों के निर्धारण संबंधी दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जारी निर्देशों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में नहीं की हिमाचल की मदद, भाजपा सांसदों की नीयत में खोट, प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर बोला हमला

रामपुर :  देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चंद महीने का वक्त ही रह गया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: किशोरी लाल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उत्तराला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पहुंचकर नवाजे होनहार बैजनाथ, 3 जनवरी:- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!