कृषि विवि के छात्रों ने फल विधायन इकाई में लिया प्रशिक्षण – बागवानी क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं: भारद्वाज

by

धर्मशाला, 21 सितंबर। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के बी0एस0सी0 (कृषि) अंतिम वर्ष के 15 विद्यार्थियों ने वीरवार को बागवानी विभाग की फल विधायन इकाई नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद बनाने संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
इस दौरान केंद्र के प्रभारी, फल प्रद्योगविज्ञ (डिप्टी डायरेक्टर) डॉ के के भारद्वाज ने विद्यार्थियों से बागवानी क्षेत्र में स्वरोजगार संबंधी जानकारियां सांझा कीं तथा विद्यार्थियों को फल एवं सब्जियों से बने पदार्थ तैयार कर इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने हेतू प्रेरित किया ।
डॉ भारद्वाज ने बताया कि इस इकाई में फल एवं सब्जियों से विभिन्न प्रकार के गुणवत्तायुक्त पदार्थ तैयार करके जिला काँगड़ा के अलावा जिला हमीरपुर और जिला ऊना में बिक्री केंद्रों के माध्यम से आम जनता को उपलब्ध करवाये जाते हैं स इसके अलावा इस केंद्र में बेरोजगार युवकों को परिरक्षण के क्षेत्र में स्वरोजगार अपनाने हेतू प्रशिक्षण दिया जाता है, प्रशिक्षणार्थियों में विकास, प्रथम, पवन, प्रियांशु, खामोश, श्वेता, अंकित, ग्रेसी, मानव, शताक्षी, खुशबू, श्रेया, पारुल तथा वंशिका ने बताया कि उन्होंने इस भ्रमण के दौरान फल एवं सब्जियों के परिरक्षण से संबंधित अनेक जानकारियां प्राप्त कीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटे बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

पट्टा मेहलोग, 28 जून (तारा) : स्वास्थ्य खंड चंडी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड में पल्स पोलियो अभियान के तहत क्षेत्र के 0 से 5 साल तक के छोटे बच्चों को पल्स पोलियो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर वासी एकजुटता के साथ करें सहयोग: ब्रम शंकर जिंपा

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए एन.जी.ओज, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के सहयोग से निकाली गई स्वच्छता रैली होशियारपुर, 17 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा शहर वासियों को अपील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घंगोट स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार, घर-घर दीप जलाने का किया आह्वान – बड़सर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 22 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंगोट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियों को लेकर DC रेपसवाल ने  व्यवस्थाओं का लिया  जायजा 

एएम नाथ। चंबा, 25 जुलाई : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024  के तहत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में मेले के सफल आयोजन को लेकर  की जा रही विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का...
Translate »
error: Content is protected !!