भटोली कॉलेज में 30 सितम्बर को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव : कैबिनेट मंत्री नुराग ठाकुर कार्यक्रम की ओपनिंग समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शामिल होंगे

by

ऊना, 27 सितम्बर – जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 के आयोजन के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि एसवीएसडी कॉलेज भटोली में 30 सितम्बर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 आयाजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 29 आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि युवा महोत्सव में जेएनवी और केंद्रीय विद्यालय द्वारा साइंस तथा कृषि, उद्योग, उद्यान, हैल्थ व डीआरडीए विभागों द्वारा जागरूकता व विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान पांच प्रतियोगिताएं आयोजित होगी जिसमें सामूहिक नृत्य एवं गायन, भाषण, चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी एवं कविता लेखन एवं पठन प्रतियोगिताएं शामिल है। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5 हज़ार, दूसरे विजेता को 2 हज़ार व तीसरे विजेता को 1 हज़ार रूपये, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को 5000, 2500 और 1000 रुपये तथा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। कविता लेखन में प्रथम तीन विजेताओं को 1000, 750 और 500 रुपये, प्रशस्ति पत्र व स्मृति देकर सम्मानित किया जाएगा। मोबाइल फोटोग्राफी और चित्रकला में प्रथम तीन विजेताओं को भी 1000, 750 और 500 रूपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना के उप निदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले व खेल मंत्री ccc।
इस बैठक में उपनिदेशक डीआरडीए शैफाली शर्मा, जिला खेल अधिकारी पिं्रस पठानिया, जेएनवी पेखूबेला प्रधानाचार्य राज सिंह, भटोली कॉलेज प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, सहायक प्रोफेसर मंजीत सिंह, सूबेदार सुनील कुमार, प्रिंस पठानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाथपा-झाकड़ी विद्युत परियोजना से प्रभावित भूमिहीन लोगों को एक माह के भीतर प्रदान करें भूमि का मालिकाना हक – जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में नाथपा झाकड़ी व बसपा जल विद्युत परियोजना पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन सलाहकार समिति की राज्य स्तरीय बैठक रामपुर में आयोजित* एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – एसजेवीएनएल जल विद्युत परियोजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने धर्मशाला की तीन सड़कों का किया निरीक्षण : गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध पूर्ण होंगी परियोजनायें : विक्रमादित्य सिंह*

धर्मशाला :  लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्या सिंह  शुक्रवार को वरिष्ठ लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थाथरी गांव पहुंचे। लोगों के मुताबिक थाथरी गांव में पहली बार मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी निशांत शर्मा मामले में DGP कुंडू और SP कांगड़ा को पद से हटाने पर रोक लगाई रोक

एएम नाथ। शिमला :   सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी निशांत शर्मा को धमकाने से जुड़े केस में DGP कुंडू और SP कांगड़ा को पद से हटाने के हिमाचल प्रदेश HC के आदेश पर रोक लगाई...
हिमाचल प्रदेश

भतीजी की दुष्कर्म के बाद चाचा ने हत्या कर दी :आरोपी चाचा को गिरफ्तार

शिमला: हिमाचल के शिमला में एक चाचा ने अपनी भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!