रैगिंग रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतें अधिकारी: डाॅ. रमेश भारती

by

हमीरपुर 29 सितंबर। डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर की रैगिंग रोधी समिति की बैठक शुक्रवार को कालेज परिसर में आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डाॅ. रमेश भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति के विभिन्न सदस्यों तथा हाॅस्टल के संचालकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर डाॅ. रमेश भारती ने कहा कि कालेज परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र के अलावा निजी भवनों में चल रहे हाॅस्टलों में भी रैगिंग रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके चलते रैगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि इसके बावजूद सभी संबंधित अधिकारी एवं वार्डन पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कालेज प्रशासन को दें। रैगिंग रोकने से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में मेडिकल कालेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ. अनिल वर्मा, ईएनटी विभाग के डाॅ. हरजीत सिंह, माइक्रोबायोलाॅजी विभाग के डाॅ. मदन लाल, जनरल मेडिसिन के डाॅ. सुभाष कुमार, नेत्र चिकित्सा विभाग की डाॅ. सुश्रुति, एनेस्थिसिया विभाग के डाॅ. मनजीत सिंह, एनाॅटमी विभाग की डाॅ. कविता नंदा, कालेज के अन्य अधिकारी, डीएसपी सुनील दत्त ठाकुर, अन्य विभागों के अधिकारी, निजी हाॅस्टलों के संचालक, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्यप्रदेश : दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने का मामला – खन्ना ने लिया कड़ा नोटिस, मामला उठाया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष

होशियारपुर 3  अक्तूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मंदसौर, मध्यप्रदेश में दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने के मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए इसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर माताओं- बहनों के मंगलसूत्र बिकवा रही सरकार : जयराम ठाकुर

अपनी नाकामी सुधारने के बजाय बेशर्मी दिखा रही सरकार लोगों की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं, यह बात मुख्यमंत्री क्यों नहीं समझते एएम नाथ। शिमला : मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम...
हिमाचल प्रदेश

एक बूटा-बेटी के नाम योजना के अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर रोपे जाएंगे 5-5 पौधे

जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में रोपे जाएंगे 6825 फलदार पौधेः डीसी ऊना – वन महोत्सव के अवसर पर जिला ऊना के 1364 आंगनबाड़ी केंद्रों में 6825 फलदार पौधे रोपे जाएंगे, जिसकी शुरूआत ग्रामीण विकास,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल नूरपुर कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन, श्रीमती आशा कुमारी बनीं अध्यक्ष

एएम नाथ । नूरपुर :  वन मंडल नूरपुर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से आयोजित इस चुनाव/बैठक में श्रीमती आशा कुमारी जी को कार्यकारिणी का नया अध्यक्ष (प्रधान) नियुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!