टीजीटी आर्टस व नॉन मेडिकल/मेडिकल के पदों हेतू 7 व 8 नवम्बर को काउंसलिंग

by

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा टीजीटी आर्टस, नॉन मेडिकल व मेडिकल (टैट पास) अभ्यार्थियों के नाम उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना को प्रायोजित किए गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि बैच वाईज़ टीजीटी आर्टस की 7 नवम्बर तथा टीजीटी नॉन मेडिकल/मेडिकल की काउंसलिंग 8 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी।
बीएड बैच
उन्होंने बताया कि टीजीटी आर्टस की सामान्य श्रेणी में सितम्बर 2001, ईडब्ल्यूएस वर्ग में मई 2003, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2005, ओबीसी का 2003 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 2004, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2016 बैच, एससी 2004 बैच, एससी बीपीएल श्रेणी में 2004, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अप-टू-डेट बैच, एसटी श्रेणी में 2004 बैच, एसटी की बीपीएल श्रेणी में मार्च 2006 बैच से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल में सामान्य श्रेणी का 1999 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 2002 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2006 बैच, ओबीसी श्रेणी से 2003 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 2005 बैच, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी से अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी से अगस्त 2006 बैच, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी से 2008 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की अप-टू-डेट बैच, एसटी श्रेणी से 2008 बैच, एसटी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 2018 बैच तथा टीजीटी मेडिकल में सामान्य श्रेणी से 2002 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 2005 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2007 बैच, ओबीसी श्रेणी में 2006 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी और स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी से अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी से 2006 बैच, एससी की बीपीएल श्रेणी में 2012 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अप-टू-डेट बैच, एसटी श्रेणी में 2006 बैच, एसटी की बीपीएल श्रेणी में 2013 बैच से विभिन्न पद भरे जाएंगे।
देवेेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला ऊना से संबंधित किसी भी अभ्यर्थी का नाम यदि रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है तो वह भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी व अभ्यार्थियों की सूची इस कार्यालय की वेबसाइट http://www.ddeeuna.in/ पर उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्कृति सदन में 5 से 7 मार्च तक नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव : लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेगी एचआरटीसी की विशेष शटल सेवा

मंडी, 3 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 को और आकर्षक बनाने के प्रयासों की कड़ी में मंडी में नाट्य व शास्त्रीय संगीत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडी के कांगनीधार स्थित संस्कृति सदन में 5...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दानवीर कर्ण श्री मूल मांहूनाग का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। मंडी :  देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। जन्मोत्सव का शुभारंभ राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।  इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपये का मुख्यमंत्री सुक्खू को किया चेक भेंट

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, सोलन जिले के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह राणा और प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव शिव सिंह रैनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : किसानों को अपनी बात रखने का मिला बड़ा मौका

किसानों का आंदोलन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लगातार किसान आपनी मांगों को लेकर सीमाओं पर डटे हुए हैं। वहीँ दूसरी तरफ किसान नेता डल्लेवाल की तबियत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!