आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी कोरोना पॉजीटिव, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल बंद

by
ऊना – आरटीओ कार्यालय में एक अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को बंद कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि कार्यालय स्थित सेफ्टी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल सोमवार को खुलेगा। अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद आरटीओ कार्यालय में सैनिटाइजेशन करवाई जा रही है तथा संपर्क में आए अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के टेस्ट करवाए जाएंगे।
उपायुक्त राघव शर्मा ने जिलावासियों से अपील की है कि फ्लू जैसे लक्षण आने पर सभी अपने टेस्ट करवाएं तथा कोरोना की रोकथाम के लिए जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा उचित दूरी का भी ध्यान रखें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती : DC मुकेश रेपस्वाल ने दिलवाई सद्भावना दिवस की शपथ

एएम नाथ। चंबा :  पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय चम्बा में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे व चुनावी व्यय पर कड़ी नज़र बनाए रखने के निर्देश

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की बद्दी (सोलन ) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज 51-नालागढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार विकास सभा ने उठाई एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की तैनाती और डॉ. प्रिया चक्रवर्ती की नाइट ड्यूटी हटाने की मांग

योगेश चौहान : अर्की- कुनिहार विकास सभा ने सिविल अस्पताल कुनिहार में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की शीघ्र तैनाती की मांग उठाई है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने जारी बयान में कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैच करवाने का चैलेंज स्वीकारा : स्टेट की चुनी गई कबड्डी टीम इस मैच को हार जाती तो वह खेल मंत्री और मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगेंगे माफी

रोहित जसवाल।  नालागढ़ :   हिमाचल प्रदेश स्टेट कबड्डी टीम की सिलेक्शन को लेकर उठे विवाद में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर खुलकर सामने आए हैं।  उन्होंने स्टेट...
Translate »
error: Content is protected !!