पेंशनर एसोसिएशन ने दिया बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन

by

गढ़शंकर, 5 दिसम्बर: पेंशनर संगठन मंडल गढ़शंकर की मीटिंग मंडल दफ्तर गढ़शंकर में हुई जिसमें बिजली मुलाजिमों द्वारा आज की गई रैली तथा एक दिवसीय हड़ताल को भारी समर्थन दिया गया और सांझे तौर पर धरने में शिरकत की गई। पंजाब सरकार के मिनिस्ट्रियल स्टाफ तथा बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए जा संघर्ष का समर्थन किया। धरने दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते 1-1-2016 से स्केलों का बकाया तुरंत जारी करने, 31 दिसंबर 2015 से पहले सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को 2.59 से स्केल शोधने, डीए का बकाया 12 फीसदी तुरंत जारी करने, डेवलपमेंट टैक्स 200 रूपये कटौती बंद करने, सेवा निवृत्त कर्मचारियों को बिजली के प्रयोग में रियाइत देने, मेडिकल कैशलेस स्कीम दोबारा चालू करने, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाज़िमों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने आदि की मांग की गई। धरने को अमरीक सिंह, इकबाल सिंह, सोढ़ी लाल, बलबीर सिंह, जोगा सिंह, अश्विनी कुमार, मूलराज शर्मा, कमलदेव आदि ने संबोधित किया। इस धरने की अध्यक्षता कश्मीरी लाल द्वारा की गई तथा मंच संचालन जगदीश चंद्र ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे गांव भंडियार के काबड़िऐं , कल शिवलिंग पर करेंगे जलाभिषेक

बोल बम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, कांवड़ यात्रियों में दिखा उत्साह गढ़शंकर। सावन के पावन महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाम ल‍िए राहुल गांधी को जमकर सुनाया…सच्‍चाई स्‍वीकार करो’, सोन‍िया गांधी के खास रहे अहमद पटेल की बेटी ने बिना नाम ल‍िए जमकर सुनाया

नई दिल्ली : बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर से ही कड़वी बातें खुलकर बाहर आने लगी हैं. इस बार चुप्पी तोड़ी है उस शख्स की बेटी...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग द्वारा स्मार्ट स्कूल नसराला में शानदार नाटक कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने मिमिक्री का प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब हंसाया

होशियारपुर, 19 अक्टूबर: भाषा विभाग, पंजाब, पटियाला के दिशानिर्देशों के तहत, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर ने भाषा मंच सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल नसराला के सहयोग से एक अद्भुत नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!