पुराने कार्यों को जल्द पूरा करें, नए कार्यों की रूपरेखा बनाएं : इंद्र दत्त लखनपाल

by
विधायक ने बड़सर उपमंडल के अधिकारियों को दिए नए बजट की तैयारी के निर्देश
बड़सर 02 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मंगलवार को यहां उपमंडल स्तर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पुराने कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करें और अगले वित्तीय वर्ष के लिए भी अभी से ही तैयारियां कर लें। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि आने वाले महीनों में नया बजट भी आ जाएगा, जिससे क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी। सभी अधिकारी नए वित्तीय वर्ष के लिए नए विकास कार्यों की रूपरेखा अभी से बनाना शुरू कर दें, ताकि बजट मिलते ही इन कार्यों को तुरंत शुरू किया जा सके।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए व्यापक एवं दीर्घकालीन परियोजनाएं बनाई जा रही हैं। इन सभी परियोजनाओं को चरणबद्ध ढंग से अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़सर और बिझड़ी में अस्पताल भवनों का विस्तार किया जाएगा तथा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी करोड़ों रुपये की डीपीआर बनाई गई हैं। क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी बड़ी-बड़ी योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इनके अलावा कई अन्य विकास कार्यों की डीपीआर भी तैयार की गई हैं। इन सभी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए संबंधित अधिकारी तेजी से कार्य करें।
बैठक में विधायक ने सभी अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित कार्यों का विस्तृत ब्यौरा और ताजा स्थिति की जानकारी भी ली।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का 70 प्रतिशत भुगतान पर हुआ खर्च

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि उनकी सरकार द्वारा लिए गए 70 प्रतिशत ऋण का उपयोग पिछली भाजपा सरकार द्वारा लिए गए ऋण को चुकाने में किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पद्धर में युवक की पीट-पीटकर हत्या! गुप्तांग पर गंभीर चोट का आरोप, तीन युवकों पर केस

एएम नाथ।  पद्धर (मंडी)। उपमंडल के गवाली कस्बे में शनिवार देर रात मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए नालागढ़ क्षेत्र से आज कुल 04 नामांकन प्राप्त

एएम नाथ।  नालागढ़  : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत नालागढ़ उपमण्डल में ज़िला परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदी दिवस पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, कवियों ने भी सजाई महफिल : भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मनाया जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी सम्मान समारोह

हमीरपुर 14 सितंबर। राजभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने वीरवार को डीआरडीए के हाॅल में जिला स्तरीय राजभाषा हिंदी सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट...
Translate »
error: Content is protected !!