वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

by
मंडी, 17 जनवरी। विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी, अम्बाला कैंट ने सूचित किया है कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चण्डीगढ तथा जम्मू कश्मीर के योग्य युवाओं की भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, जिसके लिए इन राज्यों के अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को वायु सेना में शामिल करने के लिए नई मानव संसाधन पद्धति अपनाई गई है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सैन्य जीवन शैली का अनुभव करने का अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि जनवरी, 2025 में अग्निवीर वायु सेना के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए निर्धारित परीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0171-2641125 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। विक्रम चौधरी ने कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश सरकार पर ओबीसी समाज के हितों को दरकिनार करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित , सांसद कंगना रनौत ने की अध्यक्षता

मंडी 29 अक्टूबर:  सांसद कंगना रनौत की अध्यक्षता में बुधवार को मंडी में संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंदर सिंह गांधी,सरकाघाट के विधायक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

11 पिस्टल और 21 मैगजीन बरामद : फिरोजपुर पुलिस का हथियार तस्करों पर शिकंजा

फिरोजपुर, 14 नवंबर :  फिरोजपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को रोका, लेकिन वह मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। मोटरसाइकिल में 11 पिस्टल और 21...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुग्ध उत्पादकों के मासिक भुगतान में वृद्धि : मासिक भुगतान 8.70 करोड़ रुपये से बढ़कर 25.62 करोड़ रुपये

एएम नाथ। शिमला  ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्तमान राज्य सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दूध की खरीद मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि के परिणामस्वरूप सरकार द्वारा की जा...
Translate »
error: Content is protected !!