गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने किया एनकाउंटर : पेट्रोल पंप पर कुछ लोगो ने देखा था, कल हेड कांस्टेबल को मारी थी गोली

by

होशियारपुर : गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने होशियारपुर के भंगाला में एनकाउंटर कर दिया गया ।  कल 17 मार्च को  गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया ने मुकेरियां में एनकाउंटर के दौरान होशियारपुर एसटीएफ के हेड कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह को एनकाउंटर दौरान गोली मारी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था।

एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाते समय आज सुबह कुछ लोगों ने इसे देख लिया। जिसके बाद पुलिस इसके पीछे लगी और होशियारपुर के भंगाला में सुनसान जगह गैंगस्टर के साथ पुलिस के हुए एनकाउंटर में मारा गया । एनकाउंटर की जगह पर किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा।
इससे पहले पुलिस को इनपुट मिला था कि गैंगस्टर राणा कंडी इलाके के जंगलों में छुपा बैठा है। इसे लेकर दसूहा, हाजीपुर, मुकेरियां, तलवाड़ा, सहित अन्य इलाकों को पुलिस टीमों ने खंगाला। राणा के रिश्तेदारों के नहीं जगह जगह यहां भी रेड की गई थी।
उधर सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अमृतपाल सिंह के परिजनों को दो करोड़ रुपए की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने शहीद के परिजनों को आजीवन सहयोग का भरोसा दिलाया है।

पुलिस ने रखा था 25 हजार रुपये का इनाम :  गैंगस्टर सुखविंदर राणा पुलिस पर फायरिंग के बाद फरार हो गया था। उसकी सूचना देने वाले को पुलिस ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और सोमवार देर शाम पुलिस ने उसे पुराना भंगाला के पास घेरा और वहां हुई मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा विदाई तय : एक भी गारंटी पूरी नहीं”, कांग्रेस सरकार पर विपक्ष का निशाना

आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक विफलता पर घिरी प्रदेश सरकार एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर दौरे के दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

आरोपी के पैर में लगी गोली : असलाह की बरामदगी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग तो पुलिस ने की थी जबावी कार्रवाई

मानसा :  बुढलाडा में असलाह की बरामदगी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब कार्रवाई की जिसमें पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। वारदात देर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक राम कुमार चौधरी ने सीआरएस के तहत नए भवनों का किया लोकापर्ण : बिलांवाली लबाना में तीन व डोगरांवाला में दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

बद्दी, 20 जनवरी (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने मगंलवार को एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिल्लावाली लबाना तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां के नए...
article-image
पंजाब

नशा छोड़कर अपने परिवार का सहारा बने नौजवान ने दूसरों को भी नशे की लत त्यागने की अपील की

साकेत नशा मुक्ति और ज़िला पुनर्वास केंद्र के इलाज ने किया तंदरुस्त पटियाला: बुरी संगत में फंसकर नशों का शिकार हुए नौजवान की ज़िंदगी पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ने बदल दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!