ऊना में दर्दनाक हादसा : तालाब में नहाने उतरे थे तीन बच्चे, डूबने से गई जान : दो की मौके पर एक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

by
एएम नाथ। ऊना :
 जिला ऊना के रायपुर सहोड़ा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें तालाब में नहाने उतरे उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बच्चो को तालाब से बाहर निकाला और इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जिसमें से दो बच्चो की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि एक बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान पंकज पुत्र प्रसादी निवासी, मुकेश पुत्र ब्रमेश व सोनू पुत्र सुरेश निवासी संभल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतकों में दो की आयु 11 वर्ष व एक आठ वर्षीय बच्चा था। जानकारी के मुताबिक रविवार को रायपुर सहोड़ा में प्रवासी मजदूरों के बच्चे एक भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत तालाब के पास पहुंच गए। चार में से तीन बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान तीनो बच्चें डूबने लगे। पानी में डूबता देख बाहर खड़े साथी बच्चे ने चिल्लाना शुरू कर किया। इस दौरान कुछ दूरी पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तालाब में उतरकर तीनों को निकाला। इनमें से 8 वर्षीय पंकज व 11 वर्षीय मुकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सोनू को अचेत अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान सोनू की भी मौत हो गई है।
एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मैहतपुर मनोज कौंडल टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में विधायक हमारा बना तो रोका गया यहां का विकास : जयराम ठाकुर

यहां विकास के लिए नगर निगम में भाजपा की विजय सुनिश्चित करें, केंद्र से बजट हम लेकर आएंगे कहा, जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, झूठे वादों और प्रशासनिक विफलताओं से पूरी तरह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीवाली की रात जिला ऊना में पांच अग्निकांड

रोहित जसवाल । ऊना :  दीवाली के दिन व रात को ऊना जिला में पांच अग्निकांड हुए है । ऊना के गांव अपर वसाल में दिवाली के दिन आग लगने से पीड़ित रमेश कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सरकारी निवास ओक ओवर से सचिवालय तक पैदल चलते हुए आम-जन से की मुलाकात

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकारी निवास ओक ओवर से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ सचिवालय तक पैदल चलते हुए आम-जन से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिटाके मशरूम को पहचान दिलाने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम: कुमुद सिंह

  धर्मशाला, 05 जनवरी। कृषि निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि शिटाके मशरूम के उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्रीय मेलों प्रदर्शनियों, शीतकालीन ग्रीष्मकालीन उत्सवों के माध्यम से शिटाके...
Translate »
error: Content is protected !!