34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या : युवकों ने पंकज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, खून से लथपथ पंकज घटनास्थल पर दर्द से छटपटाता रहा , कुछ देर बाद मौके पर ही मौत

by

जालंधर : पंजाब के जालंधर कैंट से सटे जमशेर खास के पट्टी सेखों निवासी 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलविंदर के बेटे पंकज डौल के रूप में हुई है। रात करीब साढ़े नौ बजे पंकज के साथ काम करने वाले साथियों ने इसकी सूचना उसके छोटे भाई गुरप्रीत डौल उर्फ गोपी को दी थी। पंकज की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

 गुरुद्वारे से लौटते वक्त यह घटना अकलोज शहर में हुई :  मिली जानकारी के मुताबिक, पंकज डौल रविवार को दुबई के अल्कोज स्थित एक गुरुद्वारे से मत्था टेककर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ पगड़ी धारी युवकों का पंकज से मामूली विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने पंकज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। खून से लथपथ पंकज घटनास्थल पर दर्द से छटपटाता रहा। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी पुलिस के कुछ देर बाद हत्थे चढ़ गए :  उसी समय पीछे से आ रहे पंकज के दोस्तों ने उक्त आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी वहां से भाग गया, जिसके बाद अल्कोज सिटी पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को शहर से गिरफ्तार कर लिया। गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में फोरमैन के पद पर काम करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध खनन मामले की जांच तेज, ED ने किया खुलासा : अटैच जमीन पर हो रही थी माइनिंग

चंडीगढ़। ड्रग रैकेट में आरोपित अर्जुन आवार्डी बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला नंगल के नानगरां कलमोट में पड़ती छह एकड़ जमीन में हुई अवैध माइनिंग की जांच के आदेश राज्य सरकार की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब

प्रो. संधू वरिआणवी के नेतृत्व में लेखकों द्वारा सिंघू बार्डर किसानों के हक में प्रदर्शन

दिल्ली : केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा(सेखों) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. संधू वरिआणवी के नेतृत्व में दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर, साहित्य कला मंच जालंधर, नवयुग साहित्य संस्था औड़, रोशन कला केंद्र गज्जर, दर्पण साहित्य सभा सैला...
article-image
पंजाब

आपदा में ऐशो-आराम की बातें ! पंजाब के मंत्री, गोवा और स्वीडन में बिताए सुनहरे पलों को करते रहे याद : बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे मोटरवोट होकर स्वार

चंडीगढ़। पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर गए दो वरिष्ठ मंत्रियों की अनौपचारिक बातचीत में स्वीडन व गोवा दौरे के अपने अनुभवों के जिक्र ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है पीडब्ल्यूडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार के परिसीमन के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस, कहा- जनता का ध्यान भटकाने का हथियार

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार (5 मार्च) को महिला आरक्षण कानून के कार्यान्वयन से संबंधित मोदी सरकार के परिसीमन प्रस्ताव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह कदम बड़े और अधिक आबादी वाले...
Translate »
error: Content is protected !!