DC द्वारा तहसीलों एवं सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक निरीक्षण

by

लोगों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को लोगों के काम प्राथमिकता के आधार पर करने के दिए गए निर्देश
होशियारपुर, 18 जून:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिले की विभिन्न तहसीलों एवं सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को अपना काम प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस बीच उन्होंने अपना काम कराने आये लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने सभी एस.डी.एमस को निर्देश दिये कि वे अपनी-अपनी तहसीलों एवं उप-तहसीलों का निरन्तर निरीक्षण करें तथा लोगों को आ रही समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। इसी तरह उन्होंने आर.टी.ओ दफ्तर और सेवा केन्द्र होशियारपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की चेकिंग भविष्य में भी लगातार जारी रखी जाएगी और जिलावासियों को अपने काम को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

13वा दोआबा फुटबाल कप संपन्न : ओलंपियन जरनैल सिंह क्लब ने रेल कोच फेक्ट्री को 2-0 से, ग्रामीण वर्ग में गोहगड़ो ने लंगेरी को व फुटबाल अकेडमी पालदी ने दोआबा क्लब खेड़ा को हराकर जीते मुकाबले

गढ़शंकर – 13वा दोआबा फुटबाल कप टूर्नामेंट दोआबा सपोर्टिंग क्लब खेड़ा माहिलपुर द्वारा कराए जा रहे करतार सिंह बैंस यादगारी स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री सोहन सिंह...
article-image
पंजाब

दो साल की मासूम से रेप फिर हत्या : दरिंदे को अब मिलेगी फांसी, राष्ट्रपति मुर्मू ने ठुकराई दया याचिका

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में 2012 में दो वर्षीय बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के दोषी व्यक्ति की दया याचिका खारिज कर दी है. 25 जुलाई, 2022 को पदभार...
article-image
पंजाब

कमल कटारिया ने सांसद तिवारी को मागों का सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के अध्यक्ष सरपंच कमल कटारिया ने सांसद मनीष तिवारी ने अपने गांव कोकोवाल गुज्जरां व अन्य गावों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और युवाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!