केंद्रीय जल शक्ति टीम ने जल सरंक्षण संबंधी निर्मित किए गए स्ट्रक्चरों का किया दौरा

by

होशियारपुर, 11 जुलाईः  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से जल शक्ति अभियान के अंतर्गत होशियारपुर के दौरे पर आई केंद्रीय टीम के डायरेक्टर एम.ओ.पी.एस.डब्लयू( भारत सरकार) के केंद्रीय नोडल अधिकारी विनय कुमार प्रजापित व (केंद्रीय जमीनी पानी विभाग) तकनीकी अधिकारी विद्या नंद नेगी को जिले में अलग-अलग विभागों की ओर से जल शक्ति अभियान के अंतर्गत करवाए कार्यों संबंधी परिचित करवाया गया।

       इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) गुरप्रीत सिंह गिल ने जल शक्ति अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर केंद्रीय जल शक्ति टीम को अभियान के अंतर्गत निर्मित किए गए स्ट्रक्चरों का दौरा करवाया। इस टीम की ओर से एस.टी.पी(30 एम.एल.डी) होशियारपुर, लिफ्ट इरीगेशन प्रोजैक्ट बसी हस्त खां होशियारपुर, माइक्रो इरीगेशन आन फ्लोरी क्लचर गांव चौहाल, सांझा जल तालाब गांव जनौड़ी, नरुड़ व बरुही ब्लाक भूंगा, सांझा जल तालाब गांव कोई ब्लाक दसूहा, आर.सी.सी पौंड में माइक्रो इरीगेशन गांव महिंदवानी व स्टोन मैसनरी वाटर रीचार्जिंग स्ट्रक्चर गांव झोनावाल ब्लाक गढ़शंकर आदि प्रोजैक्टों का दौरा किया गया। इस गांवों में जल शक्ति टीम ने पानी संभाल संबंधी गांव वासियों के साथ अपने विचार सांझे किए। इन पानी संभाल स्ट्रक्चरों से होने वाले लाभ की जानकारी के लिए व अभियान के अंतर्गत किए पानी संभाल के कार्यों की प्रशंसा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विपरीत वैश्विक हलातों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था में और मजबूती केवल मोदी सरकार में ही सम्भव हैं : तीक्ष्ण सूद

जीडीपी की 6.9 % अनुमानित दर दे रही हैं भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत : सूद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट...
article-image
पंजाब

पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस : डच कंपनियों को सीएम भगवंत मान ने दिया निमंत्रण

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से राज्य में बासमती के लिए एक उच्च स्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा, जिससे राज्य में फसली विविधता को बढ़ावा मिलेगा और...
article-image
पंजाब

पंजाब की 13 लोकसभा सीट पर मतदान की हुई पूरी तैयारी : तीन बार की सांसद हरसिमरत कौर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू सहित दिग्गजों की किस्मत का 4 जून को होगा फैसला

चंडीगढ़ः पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा, जिसमें इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी तथा शिरोमणि अकाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी व शंभू बॉर्डर : पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ से हटाए बैरीकेड्स

शंभू बॉर्डर  :  शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद वीरवार को दूसरे दिन भी शंभू बॉर्डर को क्लीन करने की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पहले...
Translate »
error: Content is protected !!