देहवी गांव के लोगों ने प्रयोगात्मक रुप से सीखी प्राकृतिक खेती की विधि

by

एएम नाथ। सुंदरनगर, 29 अगस्त :
कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश जिला मण्डी विकास खंड सुंदरनगर द्वारा कृषि प्रद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा मण्डी के अंतर्गत प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में कांगू के देहवी गांव में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने बाले घटक बीजामृत, घनजीवामृत, जीवामृत, द्रेकस्त्र, अग्निअस्त्र तथा ब्रम्हास्त्र प्रयोगात्मक रूप से बताए गए।
कृषि विकास खण्ड सुंदरनगर के खण्ड तकनीकी प्रबंधक लेखराज ने बताया कि शिविर में ग्राम पंचायत कांगू के लगभग 30 किसानों ने भाग लिया।
शिविर में मंडी जिला के उप परियोजना निदेशक डॉ संजय ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया तथा प्राकृतिक खेती बारे बताते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती में किसान किसी भी प्रकार के रसायन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। यह खेती बड़े पैमाने पर ऑन-फार्म बायोमास रीसाइक्लिंग पर आधारित है, जिसमें बायोमास मल्चिंग, गाय के गोबर और मूत्र के इस्तेमाल पर प्रमुख जोर दिया जाता है। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए नीम से बने जैविक उर्वरकों का छिड़काव किया जाता है। उन्होंने किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती का उद्देश्य मिट्टी की गुणवत्ता को खराब किए बिना फसल की पैदावार को बेहतर करना है। यह फसलों में विविधता को बनाए रखना, प्राकृतिक संसाधनों का सही इस्तेमाल करना, जैविक खाद और एक बेहतर खेती के वातावरण को बढ़ावा देती है। प्राकृतिक खेती एक जैव विविधता के साथ काम करती है। यह मिट्टी की जैविक गतिविधि को बढ़ाने के साथ-साथ खाद्य उत्पादन को भी बढ़ावा देती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत से सीजफायर के ऐलान के बाद पाकिस्तान ने की चीन से की बात…अब क्या होगा आगे?

नई दिल्ली ।   भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर का ऐलान किया गया। हालांकि, कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने नापाक साजिश करते हुए फिर से ड्रोन हमले कर दिए। इन हमलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने किया धनवास गांव में निर्माणाधीन एक मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी प्रवास के दौरान शनिवार को पंचायत करियास के धनवास गांव में निर्माणाधीन एक मेगा वाट सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

घंगोट स्कूल के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार, घर-घर दीप जलाने का किया आह्वान – बड़सर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 22 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंगोट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!