वीरेंद्र कंवर ने पलाहटा में किए 30 लाख की परियोजनाओं के शिलान्यास

by

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत पलाहटा के क्यारियां में 30 लाख रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने 11 लाख रुपए की लागत से क्यारियां में बनने वाले पंचायत सामुदायिक केंद्र के उन्नयन, 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत प्रशिक्षण केंद्र, 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले लोक मित्र केंद्र, 5 लाख रुपए की लागत से पलाहटा में बनने वाले सामुदायिक भवन तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्यारियां में 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कमरों की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्यारियां को मॉडल बनाया जाएगा। पांच लाख रुपए से बनने वाले कमरों के अतिरिक्त उन्होंने स्कूल को 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि पंचायत भवन के निर्माण पर 23 लाख रुपए व्यय होंगे, जिसमें गेस्ट रूम की भी सुविधा मिलेगी। कंवर ने कहा कि सामुदायिक भवन पलाहटा के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए अतिरिक्त बजट दिया जाएगा, ताकि 10 लाख रुपए से बढ़िया भवन तैयार हो सके।
कंवर ने कहा कि कोठी में 70 लाख रुपए की लागत से चैक डैम बनाया जा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान की जाएगी। किसानों के खेत तक पानी पहुंचेगा तथा शिवा प्रोजेक्ट के तहत भी किसान अपने खेतों में फलदार पौधे लगा कर आर्थिक रुप से सुदृढ़ हो सकते हैं। बागवानी विभाग के माध्यम से शिवा प्रोजेक्ट के तहत पौधारोपण के साथ-साथ किसानों को बाड़बंदी के साथ-साथ हर प्रकार की सुविधा मिलेगी, ताकि किसान सुविधा संपन्न हो सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्राम पंचायत स्वरोजगार में पूरे प्रदेश के सामने एक मॉडल बनेगी।
उन्होंने कहा कि बाबा गरीबनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के लिए पंचवटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए पहले से 10 लाख रुपए स्वीकृत हैं। उन्होंने इस पंचवटी पार्क के लिए अतिरिक्त 20 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह पार्क 30 लाख रुपए की लागत से तैयार होगा।
इसके बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर हरोट में नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर से होते हुए स्कूल तक सड़क निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मीना कंवर, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, प्रधान दीपांकर सिंह कंवर, उप प्रधान शक्ति चंद, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, वतन सिंह, कर्म चंद, जोगिंद सिंह, केहर सिंह, मथरा राम, शंकर दास, संजीव ठाकुर, बीडीओ यशपाल सिंह परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

93वां संशोधन लागू करवाने के लिए ओबीसी कल्याण मंडल सीएम से मिला

एएम नाथ। धर्मशाला। ओबीसी कल्याण मंडल हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से धर्मशाला में मिला। इस दौरान आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा भी वहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पम्पिंग मशीनरी के डिज़ाइन बारे किए प्रशिक्षित : कृषि विभाग के कनिष्ठ अभियंता, प्रारूपकारों व सर्वेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुंदरनगर, 22 फरवरी :  कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दर नगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश में परियोजना निदेशक जाइका हमीरपुर फेस || के सौजन्य से 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “पम्पिंग मशीनरी का डिज़ाइन” के विषय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में शुभारंभ : नवयुवक मंडल को खेल आयोजन के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की की घोषणा

शिमला, 13 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में नवयुवक मंडल ढाड़ी द्वारा आयोजित द्वितीय स्वर्गीय परमानंद पनाटू मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मंडी अरिंदम चौधरी ने 482 विद्यार्थियों को बांटी डिग्रियां, 14 को गोल्ड मेडल : अभिलाषी विश्वविद्यालय में चौथे दीक्षांत समारोह का धूमधाम से आयोजन

मंडी, 12 दिसम्बर। अभिलाषी विश्वविद्यालय चौलचौक मंडी में चौथे दीक्षांत समारोह का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने...
Translate »
error: Content is protected !!