शहर की ओवरहेड टंकियों का स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी टेस्ट जल्द होगा पूराः एस.ई. नगर निगम

by

होशियारपुर, 18 सितंबरः      नगर निगम के एस.ई सतीश कुमार सैनी ने बताया कि शहर में स्थित 8 ओवरहेड टंकियां, जो लगभग 40 साल पहले बनाई गई थी, का अब तक कोई उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में सरफेस वाटर प्रोजैक्ट जो कि सीवरेज बोर्ड होशियारपुर की ओर से तैयार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इन टंकियों को इस्तेमाल में लाने से पहले इनकी संरचनात्मक स्थिरता सुनिश्चित करना अत्यावश्यक है। इस संदर्भ में नगर निगम को सीवरेज बोर्ड, होशियारपुर द्वारा इन टंकियों का स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी टेस्ट करवाने के लिए पत्र लिखा गया था।

      इसके बाद नगर निगम ने गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना को इन ओवरहेड टंकियों की संरचनात्मक स्थिरता की जांच करने हेतु पत्र भेजा। कॉलेज ने इस टेस्ट के लिए 3,40,900 की परफार्मा इनवॉइस कोटेशन भेजी थी। चूंकि यह वित्तीय मामला है, इसलिए इस प्रस्ताव को नगर निगम की जनरल हाउस मीटिंग में भेजा गया, जहां 10 अगस्त को इस प्रस्ताव नंबर 425 को स्वीकृति दे दी गई थी।

एस.ई नगर निगम ने बताया कि अब शीघ्र ही इन ओवरहेड टंकियों के टेस्ट के लिए अदायगी गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज को कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही इन टंकियों के संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी, ताकि शहर की जलापूर्ति प्रणाली में सुधार हो सके और इनका समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 नगर निगमों और 42 नगर परिषदों के चुनाव का 25 नवंबर से पहले नोटिफिकेशन : पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा 5 नगर निगमों और 42 नगर परिषदों के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 25 नवंबर से पहले जारी कर दिया जाएगा। यह जानकारी पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा...
article-image
पंजाब

कोविड के मामलों में आ रही है कमी, लोग सावधानियां अपनाए रखें: अपनीत रियात

जिले के 28 गांवों में किया जा चुका है कोविड बचाव संबंधी 100 प्रतिशत टीकाकरण होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में काफी कमी आई...
article-image
पंजाब

मैगा रोजगार मेले में 458 नौजवानों ने की शिरकत 239 को मिला रोजगार: अपनीत रियात

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्ज लिमिटेड के सहयोग से लगाए गए रोजगार मेले के प्रति नौजवानों में दिखा खासा उत्साह होशियारपुर : जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की ओर से सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड में भर्ती के लिए...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने ज्वाली में किए 184.33 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 184.33 करोड़ रुपए की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!