श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 33वां हकीम खुशहाल सिंह यादगारी मुफ्त दमा कैंप आयोजित

by

सांसद तिवारी ने 230 सालों से चली आ रही परंपरा की प्रशंसा की
रोपड़, 19 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब के गांव मांगेवाल में बीते 230 सालों से चली आ रही परंपरा के तहत 33वें हकीम खुशहाल सिंह यादगारी मुफ्त दमा कैंप का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने बीते 230 सालों से चल रही परंपरा की प्रशंसा की, जहां अपने सास-ससुर की सेवा करने वाली बहुओं को सम्मानित किया जाता है। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों को भी उनके साथ ही सम्मानित किया गया। जिसके लिए उन्होंने कैंप के आयोजक श्री गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब, श्री आनंदपुर साहिब के प्रधान हकीम हरमिंदरपाल सिंह और उनकी टीम की प्रशंसा की। 
कैंप की अध्यक्षता करते हुए श्री नैना देवी, हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक ठाकुर राम लाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और इसे समय की जरूरत बताया।
इस दौरान अन्य के अलावा, रमेश दसगरईं चेयरमैन जिला प्लानिंग बोर्ड रोपड़, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, अशोक सैनी, कपिल जोशी डायरेक्टर पीआरटीसी, प्रेम सिंह बसुवाल प्रधान ब्लॉक कांग्रेस, बिक्रम शर्मा, सुरेश जोशी सरपंच, बाम देव सरपंच, प्रकाश सिंह लंबड़दार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज द्वारा शहीदी पखवाड़े को समर्पित विशेष गुरमति मार्च का किया आयोजन : स्टाफ व विद्यार्थी केसरिया और नीली पगड़ी और दुपट्टे पहन कर मार्च में हुए शामिल

गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा माता गुजर कौर और साहिबजादे की शहादत को समर्पित धार्मिक कार्यक्रमों के तहत  बब्बर अकाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहित मलिक ने रचा कीर्तिमान : 22,840 फीट ऊंचाई पर तिरंगे के साथ फहराया एसबीआई का झंडा

संकल्प, साहस और फिटनेस की मिसाल पेश करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अधिकारी मोहित मलिक ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ को सफलतापूर्वक फतह कर लिया है।...
article-image
पंजाब

मान सरकार ने ई-निलामी के जरिए ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड बेचकर 2945 करोड़ रुपये जुटाने का किया दावा

नई दिल्‍ली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने ई-निलामी के जरिए ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड बेचकर 2945 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया है. राज्‍य सरकार का कहना है कि पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आधी रात को लड़कियों को मिलने के लिए बुलाता था : एसोसिएट प्रोफेसर पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का आरोप

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज की छात्राओं ने एसोसिएट प्रोफेसर पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर देर रात तक मैसेज...
Translate »
error: Content is protected !!