जयराम ठाकुर कर रहे थे डांस – जब पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ था, लेकिन : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर बड़ा पलटवार किया है। सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को मीडिया फीवर हो गया है।
बेबुनियाद बाते आकर मीडिया में कहते हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ था। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष ऐसे समय में भी डांस कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उस वक्त उनको राष्ट्रभक्ति दिखानी चाहिए थी, तब वह डांस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरों पर जयराम ठाकुर आरोप लगा रहे हैं, उंगलियां उठा रहे हैं और खुद क्या कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी, एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हिमाचल के संसाधनों को लुटाने के लिए इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष हैं व पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके हैं जिस तरह की बाते वह कह रहे हैं और बयान दे रहे हैं उन्हें यह बातें शोभा नहीं देती हैं। वह पूर्व के सीएम हैं इसलिए उन्हें संयम रखना चाहिए।  सुक्खू ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों के बयानों को लेकर जयराम ठाकुर बेवजह की टिप्पणी कर रहे हैं। खुद भाजपा का हाल हाथी के दांत जैसा है जो खाने के और दिखाने के और हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र सरकार जो भी कार्रवाई करेगी उसमें पूरी कांग्रेस पार्टी और हिमाचल सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। राहुल गांधी ने जो ऐलान किया था उसके मुताबिक पूरे कांग्रेस केंद्र सरकार को हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि जघन्य अपराध के लिए केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ त्वरित एक्शन लेना चाहिए।
              मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के किसी भी व्यक्ति से इको टूरिज्म का कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। इको टूरिज्म साइट्स को विकसित किया जा रहा है और वहां पर सफाई व्यवस्था को कायम रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई गंदगी फैलाएगा तो स्थानीय पंचायत या इको टूरिज्म इकाई उनसे शुल्क ले रही होगी ताकि यहां पर साफ सफाई रखी जा सके। धार्मिक शुल्क या कुछ और सरकार ने नहीं लगाया है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी शिमला से कोई भी सरकारी विभाग का कार्यालय व निदेशालय शिफ्ट नहीं होगा। न ही इसका कोई विचार है। शिमला में राज्य सचिवालय हैं तो निदेशालय भी यहीं पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड व निगमों के साथ आयोग के दफ्तर यहां से बाहर करने का विचार सरकार रखती है। जिस पर आने वाले समय में निर्णय लिया जाएगा।
                        मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति 5 मई को छुट्टियां मनाने शिमला आएगी। उनका दौरा तय हो गया है। अभी उनका दौरा प्रस्तावित है, सरकार व प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
वाहनों में कूड़ेदान की व्यवस्था को लेकर सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हिमाचल सबसे आगे है और समय-समय पर इस तरह के कदम उठाए जाते हैं। लोगों को कहा गया है कि वो अपने वाहनों में कूड़ेदान रखें ताकि गंदगी बाहर न फैले और हिमाचल को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित : 8 सितंबर तक मतदान केंद्रों की सूचियां निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध – अपूर्व देवगन

चंबा , 2 सितंबर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अनुसरण में संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

4000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के नितिन गडकरी ने किए शिलान्यास एवं उदघाटन, बिजली महादेव रोपवे की आधारशिला भी रखी – 4000 करोड़ रुपये की इन विभिन्न परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश के विकास को बल मिलेगा : नितिन गडकरी

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ ।  हमीरपुर, 05 फरवरी :  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हमीरपुर के पुलिस मैदान में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के राष्ट्रीय राजमार्गों...
हिमाचल प्रदेश

2400 करोड़ की योजना से विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल : आरएस बाली

एचपीटीडीसी अध्यक्ष ने हमीरपुर में की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता एएम नाथ। हमीरपुर 15 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस मंगलवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मूसेवाला के भाई की फोटो देखकर बोले फैंस,ये तो सिद्धू का कार्बन कॉपी – माता-पिता ने शेयर की भावुक पोस्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके मम्मी-पापा अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं हालांकि अपने बेटे की...
Translate »
error: Content is protected !!