गढ़शंकर का युवक विशाल राणा कनेडियन आर्मी में कमीशन प्राप्त कर बना लेफ्टिनेंट

by

गढ़शंकर, 29 मई: गढ़शंकर का युवक विशाल राणा पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार सरदारी लाल राणा ने कनेडियन आर्मी में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर परिवार,  गढ़शंकर क्षेत्र तथा पूरे पंजाब का मान बढ़ाया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विशाल राणा के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार सरदारी लाल राणा तथा माता सुदेश कुमारी ने बताया कि उनका पुत्र बी.टेक. करने पश्चात जनवरी 2018 में मास्टर डिग्री करने कनाडा गया था। वहां विशाल राणा ने हंबर कॉलेज ब्राम्पटन से मास्टर डिग्री इन वॉयरलैस कम्युनिकेशन में पास की। उसने कनाडा में कुछ खास करने के लिए निरंतर संघर्ष किया। विशाल राणा ने गत महीनों में कनेडियन आर्मी में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट का पद ग्रहण किया। विशाल राणा की इस प्राप्ति पर जहां उनके पूरे परिवार को गर्व है वहीं गढ़शंकर तथा पूरे पंजाब को गर्व महसूस हो रहा है। विशाल राणा उन युवकों के लिए एक मिसाल बना है जो विदेश तो जाना चाहते हैं लेकिन वहां लेबर क्लास में रहकर जीवन यापन करते हैं। विशाल राणा ने एक ऊंचा मुकाम हासिल कर देश के युवकों को अपना-अपने देश का नाम रोशन करने के लिए उदाहरण पेश की है। उनके पिता सरदारी लाल राणा ने बताया कि उनके दो ही बच्चे बेटा और बेटी हैं। विशाल की एक बहन वंदना राणा है जिसने बी.ए.एम.एस. की है और वह अब इंग्लैंड में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्लॉक गढ़शंकर 2 के तीन स्कूलों का जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंट्री) होशियारपुर संजीव गौतम ने किया निरीक्षण

गढ़शंकर : जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंट्री) होशियारपुर संजीव गौतम ने ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल बीरमपुर, सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल खानपुर और सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल दुगरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा के CM सैनी ने मान सरकार को घेरा – हम खरीदते हैं, पंजाब भी MSP पर खरीदे सारी फसलें

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को MSP को लेकर पंजाब सरकार को घेरने की कोशिश की है। सैनी ने कहा है कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की खरीद...
article-image
पंजाब

वोटर सूचियों संबंधी एतराज, 22 सितंबर तक लिए जाएंगे : माहिलपुर के 13 वार्डों में, होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7 व 27 में, हरियाना के वार्ड नंबर 11वार्डों उड़मुड़ के वार्ड नंबर 8 में उप चुनाव नवंबर माह के पहले पखवाड़े में होंगे

6 अक्टूबर तक होगा एतराजों का निपटारा,जिले में नवंबर के पहले पखवाड़े होंगे अलग-अलग चुनाव होशियारपुर, 15 सितंबर: राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की हिदायतों के अनुसार जिला होशियारपुर में नगर पंचायत माहिलपुर के...
article-image
पंजाब

सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन प्रति विद्यार्थियों में उत्साह: परमजीत सचदेवासरकारी स्कूल फलाही में बच्चों को किया गया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  फिट बाइकर क्लब हुशियारपुर द्वारा 2 नवंबर 2025 को आयोजित किए जा रहे 5 किलोमीटर लंबे सचदेवा स्टॉक्स हुशियारपुर वॉकथॉन को लेकर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही में क्लब सदस्यों ने...
Translate »
error: Content is protected !!