काला अम्ब में करोड़ों रुपए की अवैध शराब बनाने के मामले में अब तक क्या हुई कारवाई : जयराम ठाकुर

by

करोड़ों की अवैध शराब पकड़े जाने में मुख्यमंत्री कार्यकाल का नाम भी आया था सामने

कर्मचारी चयन आयोग में महिलाओं से आवेदन शुल्क लेना कौन सा मॉडल

एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि 5 मई को काला अम्ब के मैन–थाप्पल में अवैध रूप से चल रही शराब की फैक्ट्री ‘त्रिलोकसंस ब्रेवरी’ लोगों के दवाब के बाद आबकारी विभाग ने पकड़ी थी। जहां से सैकड़ों करोड़ की शराब बनाने से जुड़ा सामान था। शुरुआती कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ढीला पड़ गया और आज तक उस फैक्ट्री के किंग पिन नहीं पकड़े गए। लोगों का आरोप है कि इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की संलिप्तता भी सामने आई थी। इसके बाद ही कार्रवाई रोक दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अब चरम स्तर पर पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर चल रही शराब की फैक्ट्री को आखिर किसका संरक्षण मिल रहा था? और इस फैक्ट्री का किंगपिन कहां है? यह प्रदेश के लोग जानना चाहते है
जयराम ठाकुर ने कहा कि आबकारी विभाग की टीम ने काला अम्ब की शराब फैक्ट्री की रेड के दौरान व्हिस्की की लगभग 230 पेटियां जब्त की थीं। बोटलिंग हॉल और निर्माण इकाई के परिसर की तलाशी में 3 लाख 95 हजार अंग्रेजी शराब के लेबल बरामद हुए थे। संतरा ब्रांड की देसी शराब के 42 हजार ऐसे लेबल भी मिले। देसी शराब के 2100 केस और अंग्रेजी शराब के 1100 केस पाए गए। इसके अतिरिक्त, बोटलिंग हॉल में कार्यरत 20-22 कर्मचारी भी अनधिकृत पाए गए। इन कर्मचारियों की कोई जानकारी डी-7 रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। इस तरीके की शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई लेकिन अवैध शराब बनाने वाले लोगों पर कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई कि वह नजीर बने। आखिर करोड़ों रुपए की अवैध शराब बनाने वाली इस फैक्ट्री और उसके आकाओं को कौन बचा रहा है? क्यों बचा रहा है? इस सवाल का जवाब मिलना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि ढाई साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने राज्य चयन आयोग को फंक्शनल किया है और आवेदन करने वाली बेटियों से भी आवेदन शुल्क वसूल रही है। हमारी सरकार में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में आवेदन की फीस बेटियों के लिए माफ होती थी लेकिन यह सरकार बेटियों से भी आवेदन के नाम पर शुल्क वसूल रही है। यह शुल्क सरकार तत्काल वापस ले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जुन्गा दशहरा मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित : जुन्गा का दशहरा मेला इस क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं बड़ा मेला–निशांत ठाकुर

शिमला 15 सितम्बर – अक्टूबर माह में होने वाले जिला स्तरीय दशहरा मेले जुन्गा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज तहसीलदार कार्यालय जुन्गा में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्गेला में शाहपुर जोन की छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ …खेलों से बच्चों में टीम भावना और भाईचारा बढ़ता है: केवल सिंह पठानिया

22 स्कूलों के 357 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा एएम नाथ।  शाहपुर, 12 सितम्बर।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गेला में शाहपुर जोन की तीन दिवसीय अंडर-19...
article-image
हिमाचल प्रदेश

663 ग्राम चरस बरामद : दो गिरफ्तार, मामला दर्ज

बनीखेत (चंबा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की भंजराडू-नगरोटा रूट की बस में सवार दो लोगों से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चंबा-कांगड़ा की टीम ने 663 ग्राम चरस बरामद की है। भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग पर तुन्नुहट्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की दूसरी सूची में 26 नाम, सिसोदिया के खिलाफ पूर्व फरहाद सूरी महापौर को उतारा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार रात को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें पार्टी ने 26 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें महिला प्रत्याशी सिर्फ एक...
Translate »
error: Content is protected !!