SSP नानक चार SHO का नाम लेने से डर रहे -चौथी बार SIT बदली : कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ की पत्नी रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद बोलीं

by
नई दिल्ली : पंजाब के पटियाला में कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर किए गए गलत व्यवहार को लेकर उनकी पत्नी जसविंदर कौर ने रविवार को राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
रक्षा मंत्री से मीटिंग के बाद जसविंदर कौर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रक्षा मंत्री ने जांच करवाने और न्याय मिलने का आश्वासन दिया है। मीडिया से बातचीत में कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ की पत्नी जसविंदर कौर ने कहा, “उन्होंने हमारी सारी बात सुनी। हमने उन्हें पंजाब की स्थिति, वहां चल रही गुंडागर्दी… हमारा साथ देने के बजाय हमें सिस्टम के साथ लड़ना पड़ रहा है। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि हमें जस्टिस मिलेगा और यहां से वहां तक बात जाएगी और जांच होगी।”
उन्होंने कहा, “हमने सीबीआई की मांग और न्याय की मांग की।” SIT से जुड़े एक सवाल पर जसविंदर कौर ने कहा, “चौथी बार SIT बदली गई है, SIT के ऑफिस का ही पता नहीं कौन करेगा और हर तीसरे दिन SIT बदल ही जाएगी। जहां हमारी FIR को ही आठ दिन लग गए तो क्या सोचते हो कि क्या जस्टिस मिलेगा। जिस FIR वाले को आठ दिन पहले ढाबे वाले के नाम से कर दी गई, जिसने मुझे सबूत दिए, वही एक शिकायतकर्ता बन गया। आपने देखा ही होगा कि पुलिस वाले जाकर उससे कंप्लेन लेकर आए हैं, न कि वो गया था।”
 हमें न्याय का आश्वासन दिया
जसविंदर कौर ने आगे कहा, “SSP नानक एक चार SHO का नाम लेने से डर रहे हैं। एक सीनियर ऑफिसर हैं वो, लॉ एंड ऑर्डर देखते हैं और जो निलंबन के बाद भी चार SHO का नाम लेने से डर रहे हैं, एक का नाम उन्होंने डाला भी नहीं था निलंबन के लिए। वो हमें क्या न्याय देंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट में तीन तारीख की डेट है। हमें कोर्ट पर विश्वास है कि हमें जस्टिस मिलेगा। डिफेंस मिनिस्टर ने हमें 15-20 मिनट टाइम दिया और हमारी पूरी बात सुनकर आश्वासन दिया कि इस तरह की घटना आगे न हो, इसके लिए सतर्कता बरती जाएगी। उन्होंने हमें न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3500 किलोग्राम लाहन नष्ट, 20 लीटर अवैध शराब बरामद

होशियारपुर, 27 सितंबर  :  आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक्साइज टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। ईटीओ प्रीत भूपिंदर सिंह (हॉशियारपुर-2)...
article-image
पंजाब

भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट अजय थापर को किया सम्मानित

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव सतनौर में आयोजित श्री हनुमान चालीसा जी का साप्ताहिक पाठ शिव मंदिर सतनौर में करवाया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना के पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट श्री अजय...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

CBI के नए डायरेक्टर , हिमाचल के कांगड़ा के कस्बा गर्ली परागपुर के प्रवीण सूद : 22 साल की उम्र में IPS बने थे, कर्नाटक राज्य के है मौजूदा DGP

नई दिल्ली : कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के दूसरे दिन ही उनकी नियुक्ति का आदेश जारी...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर ने 8961 लाख रुपए का वार्षिक बजट किया पारित

शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति: मेयर सुरिंदर कुमार होशियारपुर, 26 मार्च : मेयर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम होशियारपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8961.00 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!