आईके सॉल्यूशन एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा आयोजित की रंगोली प्रतियोगिता

by

गढ़शंकर : आईके सॉल्यूशन एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर (पंजाब) ने बिना प्रदूषण के दिवाली मनाने का संदेश देने के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। एजुकेशनल सोसायटी कार्यालय में अध्यक्ष गुरनवाब सिंह, महासचिव मनप्रीत सिंह की देखरेख में प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए आयोजित रंगोली व साज-सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली व साज-सज्जा प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासचिव मनप्रीत सिंह, अध्यक्ष गुरनवाब सिंह, उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह और प्रबंधक स. सुखवीर सिंह मान ने विजेता छात्र को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर सभी बच्चों ने पर्यावरण में योगदान देने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल दुनिया पर पंजाबी का झंडा बुलंद रहे” गीत बना सरकारी समारोहों की शान : बलजिंदर मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;:  साहित्य, गीत लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके एस. अशोक भौरा द्वारा रचित नया गीत “कुल दुनिया पर झंडा बुलंद रहे पंजाबी का” इन दिनों साहित्यिक और...
article-image
पंजाब , हरियाणा

किसान शुभकरण सिंह को दी श्रद्धांजलि : किसानों ने शाम को ​​​​​​शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाला

शंबू बॉर्डर / खनौरी बॉर्डर : किसान आंदोलन के आज 12वें दिन स्थिति शांतिपूर्ण रही।किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टालने के बाद अब अभी भी दिल्ली जाने के लिए आए...
article-image
पंजाब

AAP विधायक नरेश यादव को 2 साल कैद व 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई : कुरान शरीफ बेअदबी में

मालेरकोटला। मालेरकोटला में करीब आठ वर्ष पहले हुई कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह ग्रेवाल की अदालत ने शनिवार को दिल्ली के महरौली से आप के...
Translate »
error: Content is protected !!