उपायुक्त ने की पशु चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत समीक्षा :टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 से वेटरनरी सेवाओं के लिए करें संपर्क

by

भारत संजीवनी इनिशिएटिव के अंतर्गत, वेटरनरी सेवाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में भारत संजीवनी इनिशिएटिव के अंतर्गत लोगों को उनके घर-द्वार पर उपलब्ध करवाई जा रही वेटरनरी सेवाओं की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान 1962 भारत संजीवनी इनिशिएटिव के तहत मोबाइल वैन के माध्यम से जिला में प्रदान की जा रही पशु चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।
मुकेश रेपसवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी सेवाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
साथ में उन्होंने नियमित अंतराल के भीतर जिला के विभिन्न स्थानों पर संचालित गौसदनों में पशुओं की देखभाल के लिए विशेष सत्र आयोजित करने की भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा।
सहायक निदेशक पशुपालन डॉ. मुकुल कायस्थ ने बैठक में अवगत किया कि जिला में चार मोबाइल वैन के माध्यम से पशुपालकों को उनके घर-द्वार पर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
साथ उन्होंने यह भी बताया कि पशुपालक टोल-फ्री नंबर 1962 के माध्यम से वेटरनरी सेवाओं के लिए संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में भारत संजीवनी की ओर से राज्य कार्यक्रम प्रभारी अरुणदीप कौर , डॉ. हर्षित सोनी, डॉ.चेतन नरूला, डॉ. विजय पठानिया सहित नरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

432 अग्निवीर अलग अलग प्रशिक्षण केन्द्रों पर गए भेजे

मंडी, 29 अप्रैल। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डी.एम. सामन्त ने बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत ए आर ओ मंडी ने मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों के 432 भिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15000 मणिमहेश तीर्थयात्री भरमौर से घर वापसी के लिए रवाना : डॉ जनक राज

विधायक जनक राज ने फंसे हुए तीर्थयात्रियों से संपर्क किया, स्थानीय लोगों को मदद का श्रेय दिया एएम नाथ। चम्बा  : भूस्खलन, बादल फटने और सड़कों के बह जाने से मणिमहेश यात्रा अस्त-व्यस्त हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित : बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सहित घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में किए विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास

एएम नाथ। मण्डी, 19 फरवरी :    सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विद्युत विभाग के भवन विद्युत अनुभाग जयदेवी...
Translate »
error: Content is protected !!