एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार : नर्स का गला घोंट कर की थी हत्या

by

चंडीगढ़। मोहाली के गांव सोहाना में बीते दिनों नर्स की हत्या कर फरार हुए बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादीशुदा होने के बावजूद युवती के साथ उसका अफेयर था। झगड़े के बाद उसने नर्स का गला घोंटा, जिससे उसकी गर्दन की हड्‌डी टूट गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया। अब पुलिस हत्यारोपी रशप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश कर उसके पुलिस रिमांड की मांग करेगी, ताकि वारदात के संबंध में सभी सबूत जुटाए जा सकें। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले सोहाना में एक पार्क में पानी के तलाब के पास बैंच के समीप 23 वर्षीय नर्स नसीब की लाश पड़ी मिली थी। स्थानीय पुलिस को मौके का मुआयना करने के दौरान मामला हत्या का लगा था। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन की हड्‌डी टूटी होने का पता लगा। पुलिस टीम का शक यकीन में बदल गया कि नसीब की हत्या गला घोट कर की गई है। मूल रूप से अबोहर के सीडफार्म निवासी नसीब मोहाली के गांव सोहाना में ही शिमला निवासी एक सहेली के साथ पीजी में रह रही थी। वह वर्तमान में पंचकूला के सेक्टर-5 के निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थी। 14 नवंबर को वह अस्पताल गई लेकिन रविवार की सुबह उसकी लाश सोहाना में पड़ी मिली। नसीब के आई कार्ड से ही उसकी पहचान हुई पाई। नसीब चार बहनों में सबसे छोटी थी। मजदूरी करने वाले पिता ने नसीब को नर्सिंग का कोर्स करवाया था।
पुलिस को मिले सीसीटीवी से हुआ शक

पुलिस गिरफ्त में आया हत्यारोपी बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह पहले से शादीशुदा है। लेकिन उसका नर्स नसीब के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों को एक साथ घूमते भी देखा गया था। उनके बीच झगड़ा होने पर रशप्रीत सिंह ने नसीब की हत्या की और फिर परिवार को साथ लेकर फरार हो गया था। पुलिस को हत्याकांड के बाद एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी, जिसमें रशप्रीत को देखा गया था। शक गहराने पर आगामी जांच में पुलिस ने रशप्रीत सिंह का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लव कुमार गोल्डी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

होशियारपुर । पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति...
article-image
पंजाब

निमषा मेहता ने रामपुर बिल्ड़ों, राठां ने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल गढ़शंकर में वोट डाले

रोड़ी ने आर्य स्कूल में बने पोलिग बूथ पर अपनी मां व धर्मपत्नी ने वोट डाला गढ़शंकर। गढ़शंकर विधानसभा हलके के मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने अपने पोलिग बूथों पर मत डाले तो...
article-image
पंजाब

स्‍वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर किए 31 सरकारी स्‍कूलों के नाम

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्‍य के 31 स्‍कूलों के नाम स्‍वंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर कर दिया है। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद स्‍वतंत्रता...
पंजाब

11 व 19 सितंबर को जिले की सभी मीट की दुकाने व स्लाटर हाउस बंद : जिला मजिस्ट्रेट

होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर से पंजाब सरकार के निर्देशों पर संवतसरी व अनंत चर्तुदशी के पावन मौके पर जिले में 11 सितंबर व 19 सितंबर को सभी मीट की...
Translate »
error: Content is protected !!