कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति का लिया संकल्प

by
एएम नाथ।  जोगिंदर नगर, 19 दिसंबर।  श्रम कल्याण बोर्ड उप-कार्यालय जोगिंदर नगर के प्रेरक पवन कुमार ने बताया कि उपमंडल में कामगार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत आज कार्यालय में सभी ने नशामुक्ति की शपथ ली। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर को प्रारंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से तथा हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर के निर्देशानुसार इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति का समर्थन किया तथा नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने और इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यालय परिसरों के साथ-साथ समाज में भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
संकल्प कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसका स्थायी समाधान तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें सक्रिय सहभागिता निभाए। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता की शपथ के साथ किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बाथू में घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायलों से की मुलाकात

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रो. राम कुमार तथा डीसी राघव शर्मा भी रहे साथ ऊना : उद्योग परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज बाथू आग हादसे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान की गारंटियां बिना दस्तखत के चेकों के समान : खन्ना ….कहा, पुरानी गारंटियों पर खरे नहीं उतरे सी.एम. और नयी गारंटियों से प्रदेशवासियों को कर रहे भ्रमित 

होशियारपुर 16 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में हो रहे म्युनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की विफल नीतियों से हताष प्रदेश की जनता को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धंगोटा स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक ने बच्चों से की अपील : प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता के लिए करें कड़ी मेहनत: इंद्र दत्त लखनपाल

बिझड़ी 26 दिसंबर। शहीद दीप चंद राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंगोटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव बिल्ड़ों  पति पत्नी सहित तीन की मौत , 15 घायल : गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह जा रहे थे डेरा राधा सवामी, ब्यास , जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे डिलवां टोल प्लाजा के पास टाटा ऐस अर्टिगा कार की टक्कर में 

गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह जा रहे थे डेरा राधा सवामी, ब्यास गढ़शंकर।  गांव बिल्ड़ों के वीस लोग टाटा ऐस में सवार होकर सुवह डेरा राधा सवामी, ब्यास...
Translate »
error: Content is protected !!