कांग्रेस ने जीतन राम मांझी को दिया सीएम पद का ऑफर, राजनीति में मची खलबली : आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा तेजस्वी यादव चौंकाने के लिए ही जाने जाते

by

पटना : बिहार में एनडीए  की सरकार तो बन गई है, लेकिन अभी फ्लोर टेस्ट अभी बाकी है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार अभी नहीं हुआ है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ‘हम’ संयोजक जीतन राम मांझी  इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। जीतन राम मांझी ‘हम’ के लिए दो मंत्री पद की मांग कर रहे हैं। वहीं, जीतन राम मांझी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस ने जीतन राम मांझी को सीएम पद के लिए ऑफर दिया है।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से जब सवाल पूछा गया कि वो एनडीए सरकार में दो सीटों की मांग कर रह हैं। इस पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने जीतन राम मांझी को खुला ऑफर दे दिया। उन्होंने कहा कि वो हमारे साथ आ जाए हम उन्हें सीएम बनवा देंगे। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है।

जीतन राम मांझी की बड़ी मांग  : वहीं, इस प्रकरण पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सभी बातों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। तेजस्वी यादव चौंकाने के लिए ही जाने जाते हैं। उन्होंने तो स्पष्ट कहा है कि अभी खेल बाकी है। बता दें कि महागठबंधन से अलग होने के बाद सीएम नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए। इस नई सरकार में बीजेपी की ओर से दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। हम’ अध्यक्ष संतोष सुमन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, अब मंत्रिमंडल विस्तार से पहले जीतन राम मांझी ने दो मंत्री पद की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ज़िला ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम में देशभर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

स्वास्थ्य एवं पोषण में ज़िला चंबा ने अर्जित की एक और उपलब्धि उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीति आयोग से ज़िला को अब तक मिली 22 करोड़ की प्रोत्साहन राशि : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा...
article-image
पंजाब

पंजाब के 3 जिलों में कल येलो अलर्ट….होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर में होगी भारी बारिश

अमृतसर  : पंजाब में शनिवार उत्तरी और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जबकि दक्षिण-पश्चिमी मालवा के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।...
article-image
पंजाब

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

होशियारपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर में गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद् एवं डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, होशियारपुर के कोषाध्यक्ष श्री हरीश चंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार की बड़ी जीत : कड़छम-वांगतू से अब मिलेगी 18 प्रतिशत रॉयल्टी

प्रदेश को होगी 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से एक महत्वपूर्ण कानूनी सफलता मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने कड़छम- वांगतू जलविद्युत परियोजना से रॉयल्टी...
Translate »
error: Content is protected !!