किसान महापंचायत के बाद और बिगड़ी किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत : डीआईजी नरेंद्र भार्गव अन्य अधिकारियों के साथ तुरंत खनौरी बॉर्डर पहुंचे

by
खनौरी बॉर्डर :  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 41 दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। शनिवार को डल्लेवाल ने किसान महापंचायत बुलाई थी। पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों से बड़ी संख्या में किसान खनौरी बॉर्डर पर जमा हुआ।
इस दौरान डल्लेवाल ने भी किसानों को संबोधित किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक संबोधन के बाद डल्लेवाल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वह सुस्त पड़ने लगे और उल्टियां होने लगीं। उनका ब्लड प्रेशर भी डाउन होने लगा। इसकी जानकारी जब पंजाब सरकार के अधिकारियों को लगी तो तुरंत वे डल्लेवाल से मिलने दौड़ पड़े। डॉक्टरों की टीम भी तुरंत उनके पास पहुंची और इलाज शुरू हो गया।
बता दें कि पंजाब सरकार के अधिकारी कई दिनों से कोशिश कर रहे हैं कि डल्लेवाल को अस्पताल में शिफ्ट करवाया जाए। हालांकि वह किसानों की मांगों को लेकर अडिग हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी पंजाब सरकार को डल्लेवाल को मनाने की डेडलाइन दी थी। पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से डेडलाइन बढ़ाने की मांग की है।
डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी नरेंद्र भार्गव अन्य अधिकारियों के साथ तुरंत खनौरी बॉर्डर पहुंचे। इसके अलावा चिकित्सकों की टीम को भी तैयार कर दिया गया था। बता दें कि शुक्रवार को डल्लेवाल ब्लड, यूरीन और ईसीजी टेस्ट करवाने को तैयार हो गए थे। किसान महापंचायत के लिए उन्हें एंबुलेंस से स्टेज पर लाया गया। स्टेज पर भी उनके लिए अलग से केबिन बनाई गई थी।
किसान महापंचायत के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। आयोजन स्थल के चारों तरफ 100 ट्रैक्टर ट्रॉली लगाई गई थी। इसके अलावा 700 वॉलंटियर्स को तैनात किया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि पुलिस वहां ना आ सके। क्योंकि 26 नवंबर को इसी तरह पुलिस किसानों के टेंट में घुस गई थी और अनशन कर रहे किसानों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। डॉक्टरों की टीम ने कहा कि संबोधन के दौरान डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर ऊपर नीचे हो रहा था। इससे उन्हें काफी चिंता थी।
डल्लेवाल ने मंच से यही हुंकार भरी कि जब तक केंद्र सरकार उनकी मांगें मान नहीं लेती वह अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीने या मरने की लड़ाई है। एमएसपी पर कानूनी गारंटी के बिना वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। संसदीय समिति ने जो भी सिफारिश की है वह लागू होनी चाहिए। बता दें कि इस महापंचायत का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा (गैरराजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ में कल 1 मई को सजेगा जनमंच, वीरेंद्र कंवर होंगे मुख्यतिथि, कुठार बीत व गोंदपुर बुल्ला में हुआ प्री-जनमंच गतिविधियां का आयोजन

ऊना :  एक मई को हरोली विस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम से पूर्व आज ग्राम पंचायत कुठार बीत व गोंदपुर बुल्ला में प्री-जनमंच गतिविधियों का...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में हुई 6.50 लाख रुपए की लूट की वारदात 24 घंटों में हल, 4 काबू, मनी चेंजर वाली दुकान का कारिंदा ही निकला साजिशकर्ता

होशियारपुर : बीते मंगलवार सांय को माहिलपुर क्षेत्र में हुई 6.50 लाख रुपए की लूट की घटना जिला पुलिस ने महज 24 घंटों में हल करते हुए 4 आरोपियों को काबू कर लूट की...
article-image
पंजाब

दोस्त की हत्या का बदला लेने आया था, मौके पर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को पकड़ा, हथियार बरामद

पटियाला : कोतवाली पटियाला इलाके में पुलिस टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। न्यू मालवा कॉलोनी पटियाला के रहने वाले रोहित उर्फ चीकू नामक गैंगस्टर को इंस्पेक्टर हरजिंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचारियों को बचा रही सरकार – विमल नेगी के परिजनों का आरोप दुखद : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला, 15 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पॉवर कॉर्पोरेशन में हुए घोटाले और महाप्रबंधक विमल नेगी की...
Translate »
error: Content is protected !!