कैबिनेट बैठक टली, जन संवाद कार्यक्रम स्थगित …कई नेता दिल्ली में डटे, साफ है कांग्रेस में सब कुछ सामान्य नहीं : जयराम ठाकुर

by

जिला परिषद चुनाव नतीजों ने खोली कांग्रेस की गुटबाजी: जयराम ठाकुर

शिमला। एएम नाथ।  । नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनाव परिणामों ने कांग्रेस के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान को सामने ला दिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले से निर्धारित कैबिनेट बैठक को टाल दिया गया, जन संवाद कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया और कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाक्रमों से साफ है कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा और पार्टी की गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है।

मुख्यमंत्री के ‘रूटीन’ वाले बयान पर निशाना

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें जिला परिषद चुनाव के नतीजों को सामान्य और रूटीन प्रक्रिया बताया गया था।

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव वास्तव में सामान्य प्रक्रिया थी तो सरकार ने चुनाव रोकने के लिए बार-बार नियमों में बदलाव क्यों किए? उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में सरकार को अदालतों में भी लगातार फजीहत का सामना करना पड़ा।

‘सत्ता का फायदा समर्थकों को पहुंचाने की कोशिश’

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने अपने समर्थकों को फायदा पहुंचाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मर्यादाओं को दरकिनार करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सरकार की रणनीति चुनाव परिणामों के बाद पूरी तरह विफल हो गई।

उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद चुनाव के नतीजों ने सरकार और कांग्रेस संगठन के भीतर की वास्तविक स्थिति सामने ला दी है।

दिल्ली दौड़ से भी साधा निशाना

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के स्तर पर भी लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और प्रदेश के कई नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस में सब कुछ ठीक है तो फिर नेताओं की लगातार दिल्ली आवाजाही और प्रदेश में कार्यक्रमों के स्थगित होने की स्थिति क्यों बन रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिला परिषद चुनाव परिणामों को महज सामान्य चुनावी प्रक्रिया बताकर कांग्रेस सरकार वास्तविक राजनीतिक स्थिति से बच नहीं सकती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरीश राणा की मुक्ति का पहला कदम… हरीश राणा के खाने और सांस लेने के पाइप हटे, AIIMS में पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया जारी : अब आगे क्या?

नई दिल्ली : 13 सालों से जिंदा लाश बनकर जी रहे हरीश राणा अब अपनी मुक्ति की ओर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैसिव यूथेनेशिया के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

 10 करोड़ 34 लाख की 6 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य ने किया : दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा प्रदान करना सरकार की विशेष प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

चंबा विधानसभा क्षेत्र में 107 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर : एएम नाथ। चम्बा  :  हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण व संतुलित विकास करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विंटर टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए यह एक नवीन पहल : कुलदीप सिंह पठानिया

लोकल, कांगड़ी एवं गदयाली नाइट के साथ कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 का भव्य समापन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया रहे मुख्य अतिथि एएम नाथ। धर्मशाला :  कांगड़ा वैली कार्निवल–2025 के अंतिम दिन स्थानीय लोक-संस्कृति, परंपराओं और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए संस्था सेवा सदैव रहती है तत्पर : खन्ना

एम.बी.ए. की पढ़ाई के लिए संस्था सेवा द्वारा जारी चेक खन्ना ने तनु रानी को सौंपा  होशियारपुर 27 जुलाई :  पूर्व राज्यसभा सांसद व संस्था सेवा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!