गांवों में बिना किसी रुकावट के उपलब्ध करवाई जा रही हैं आधारभूत सुविधाएं: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी किकरां में 25 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का किया लोकार्पण
होशियारपुर, 03 जुलाई:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जिले के गांवों में आधारभूत सुविधाएं बिना किसी रुकावट से उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत है। वे गांव बसी किकरां में 25 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ के लोकार्पण के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांव में सडक़ बनाने की लंबे समय से मांग थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब जहां गांव वासियों की समस्या का समाधान हुआ है वहीं इलाके की नुहार भी बदली है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के गांवों में पिछले कुछ दिनों में करीब 8 करोड़ के विकास कार्य शुरु करवाए जा चुके हैं।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मात्र एक वर्ष में विकास के जो नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वह अभी तक कोई सरकार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में प्रदेश में 30 हजार नौजवानों को नौकरियां दी गई, लोगों को 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली प्रदान की गई। इसके अलावा आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा को यकीनी बनाने के अलावा सीधे जनता तक कई योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। इस मौके पर गांव की सरपंच कमला देवी, पंच मंजीत कौर, एडवोकेट अमरजोत सैनी व गांव की पंचायत के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर स्थित न्यू कोर्ट कांप्लेक्स के आम जनता के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

हेल्प डेस्क न्यायालयों में आने वाले आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होग होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री राजिंदर अग्रवाल, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर ने नए न्यायालय परिसर, होशियारपुर के आम जनता...
article-image
पंजाब , समाचार

सभी सुंदरता को लेकर जागरूक,एक आयू के बाद अपना मेकओवर करवाना चाहता : डा. रूहानी

गढ़शंकर : आर्क एसथेटिका का लोच विषय पद स्थानीय अशोक अस्पताल में आयोजित सैमीनार में डा. रूहानी ने महिलाओं को लंबी आयू तक सुंदर दिखाई देने लिए क्या करना चाहिए कि  बारे में जानकारी...
article-image
पंजाब

डीएवी बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के बी.एड.सत्र- I का शानदार परिणाम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर.एम. भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के बी.एड. सत्र-I (2024-26 ) का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेला 27 फरवरी से : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

ऊना/होशियारपुर,15 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली मेले का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च तक किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!