चिराग भानु सिंह ने हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

by

भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शनिवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसी समारोह में भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल ने उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने संचालित की।

मुख्य सचिव ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़कर सुनाया, जिसके तहत चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश तथा भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने राज्यपाल तथा नवनियुक्त न्यायाधीशों के शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर करवाए।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में 2.32 करोड़ से निर्मित अधिशासी अभियंता कार्यालय भवन का किया उद्घाटन

एएम नाथ। कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज उप मण्डल कोटखाई के दौरे पर थे जहाँ पर उन्होंने 2 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता...
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर में खुली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की न्यू शाखा

मैहतपुर, 17 मार्च – मैहतपुर में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की न्यू शाखा ओपन की गई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व क्षेत्रीय प्रबंधक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित, लोगों से मांगे दावे-आक्षेप

रोहित जस्वाल।  ऊना, 15 मई। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 एवं संशोधित निर्वाचन नियम, 2025 के नियम 2 के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने विधिवत रूप से किया चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर का शुभारंभ

नाहन 19 मार्च- उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास माता बाला सुन्दरी, प्रियंका वर्मा ने आज श्री महामाया बालासुंदरी माता मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत रूप से पूजा -अर्चना व हवन यज्ञ कर...
Translate »
error: Content is protected !!