झंडा चढ़ाने की रस्म व जोहड़ पूजा के साथ शुरू हुआ दो सप्ताह तक चलने वाला मेला

by

पट्टा मेहलोग, 2 अप्रैल (तारा) : क्षेत्र का ऐतिहासिक व लाखों श्रद्धालुओं की अगाध धार्मिक आस्था का प्रतीक मेला जोहड़ जी साहिब वीरवार को विधिवत अरदास व झंडा चढ़ाने की रस्म व जोहड़ पूजा के साथ शुरू हो गया।
बता दें कि मान्यता के मुताबिक सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्श धरती जोहड़जी साहिब में हर तीन साल बाद यह उनकी फतेह की याद में यह मेला वर्षों से लगता आ रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में कई दिन पहले से परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। आने वाले 15 दिनों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के यहां आने की संभावना है। मंगलवार सुबह पूरे विधि विधान, जोहड़ पूजा व झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ मेला आरंभ हो गया है।
प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह ने मेले के पहले दिन जोहड़जी साहिब का दौरा किया। उन्होंने बताया कि वह स्वयं परिसर का जायजा लेने वीरवार को जोहड़जी में रहे। एक सप्ताह बाद दुबारा जोहड़जी साहिब का दौरा करेंगे। दरबार की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए लंगर तथा ठहरने की व्यवस्था सहित पूरे परिसर का मुआयाना किया। पूरी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। मेले में भाग लेने के लिए पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से छोटी बड़ी 400 के करीब गाड़ियां पहुंच चुकी है। पट्टा से जोहड़जी तक 9 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क के किनारे गाड़ियां खड़ी है। पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को नियंत्रित करने के लिए व्यापक प्रबंध है। बिजली पानी सब सही है।
लोगो ने बताया कि जोहड़जी मेला स्थल पर मोबाइल नेटवर्क की बहुत समस्या है।
दरबार के मुख्तयार श्याम लाल वर्मा ने बताया दो सौ के करीब मिठाई व मनियारी के अस्थायी दुकानें लग चुकी है। बड़ेहरी खलग से मेला स्थल तक जाम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए दरबार की ओर से दिन रात लंगर भंडारे की व्यापक व्यवस्था है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस गैर जमानती है, अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू

दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे धरने में पहलवानों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने कहा, मैं अपने खिलाड़ियों के लिए आया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी का बयान हताशा, निराशा और अराजकतावादी सोच का प्रतीक : सुरेश कश्यप

एएम नाथ ।शिमला : भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक बताते हुए कहा है कि यह उनकी राजनीतिक हताशा, निराशा और अराजकतावादी सोच को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की आपदा सरकारों की गलत नीतियों का परिणाम, विधानसभा में गरजे BJP विधायक डॉ. जनक राज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही का मुद्दा गरमाया रहा। नियम 67 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए भरमौर से भाजपा विधायक डा....
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन नेशन वन इलेक्शन से देश में सिर्फ एक बार होंगे चुनाव, बचेगा लाखों करोड़ का खर्च : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

विकास के मामले में मंडी को जलील करने का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस एएम नाथ।मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मंडी जिला को विकास के मामले में जलील...
Translate »
error: Content is protected !!