टांडा मेडिकल कॉलेज को स्वायत्त संस्थान का दर्जा देने और एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर की मांग

by

राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से की मुलाकात

एएम नाथ । नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा ने माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी से सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, विशेषकर कांगड़ा जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान श्री अनुराग शर्मा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा (कांगड़ा) को PGIMER, चंडीगढ़ की तर्ज पर स्वायत्त संस्थान का दर्जा प्रदान करने तथा टांडा में Advanced Trauma Centre स्थापित करने का आग्रह किया।

माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी ने इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक विचार-विमर्श एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

श्री अनुराग शर्मा ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज को अत्याधुनिक सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं से सशक्त बनाना प्रदेश के व्यापक जनहित में महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे कांगड़ा सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों को बेहतर एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे राज्यों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हित और जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को हर उचित मंच पर उठाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। टांडा को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित कर प्रदेश का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला

पुनीत महाजन : चंडीगढ़/ जीरकपुर, 8 जून। जीरकपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर लोगों से कथित ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा , रंगीला राम राऊ व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित 7 दिग्गज नेताओं के टिकट लटके

कांग्रेस की सेंटर इलेक्शन कमेटी ने हिमाचल में 7 दिग्गज नेताओं के टिकट लटका कर सबको चौंका दिया है। हालाकि इन सीटों पीआर सिर्फ एक एक नाम ही भेजा गया था। जिनकी टिकटे लटकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौर ऊर्जा परियोजनाओं के प्रोत्साहन के लिए ‘कम एण्ड इंसटाल सोलर पावर प्रोजेक्ट्स’ पहल: मुख्यमंत्री

अधिकारियों को ऊर्जा क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए नवोन्मेषी प्रयास करने के दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ‘कम एण्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ गए कांग्रेसी : जयराम ठाकुर

पहले कर्मचारियों का स्थानांतरण होता था व्यवस्था परिवर्तन में संस्थाओं का हो रहा है धर्मपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, स्थानीय विधायक और कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!