टेंपरेरी ऑपरेटर और अप्रेंटिसशिप के भरे जायेंगे 100 पद – 22 अक्तूबर को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

by
एएम नाथ। चम्बा :   जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा में 22 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में निजी कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड कला अंब जिला सिरमौर के द्वारा टेंपरेरी ऑपरेटर और अप्रेंटिसशिप के 100 पद भरे जाएंगे जिसमें मासिक वेतन 14 हज़ार से 19 हज़ार 500 रुपये रखा गया है। उन्होंने बताया महिला और पुरुष दोनों इस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं जिसकी शैक्षणिक योग्यता आईटीआई से पास इलेक्ट्रिकल, फिटर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनर, मैकेनिस्ट प्लंबर, टर्नर, पंप ऑपरेटर व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन रखी गई है तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय बालू में 10:30 बजे उपस्थित हो जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वसूली के चक्कर में उद्योगों का पलायन, रोजगार और निवेश पर संकट: जयराम ठाकुर

प्लाट आवंटन में वसूली, टैक्स पर टैक्स से उद्योगों का मनोबल टूटा: जयराम प्रदूषण से लोग त्रस्त, सरकार वसूली में मस्त: नालागढ़ में जयराम का हमला एएम नाथ। सोलन/नालागढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16.91 लाख हुए हिमाचल में भाजपा के प्राथमिक सदस्य : सक्रिय सदस्यता 26 हज़ार पार

 एएम नाथ। चंडीगढ़ / शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक स्थिति और सदस्यता का आंकड़ा बढ़ रहा है। राज्य में भाजपा के 16 लाख से अधिक प्राथमिक 26 हजार सक्रिय सदस्य हैं।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

चाकू और एक्टिवा समेत तीन युवक दबोचे, सेक्टर-39 थाना पुलिस को सफलता सुबह साइकिल सवार को लूटने की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा : मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – निशा कटोच

हमीरपुर 08 फरवरी। मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10...
Translate »
error: Content is protected !!