तीन हिंदू युवकों का पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपहरण

by
लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपराधियों ने तीन हिंदुओं का अपहरण कर लिया है। अपराधियों ने पुलिस से मांग की है कि वह उनके साथियों को छोड़ दे अन्यथा वे अपहृत लोगों की हत्या कर देंगे।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग क्षेत्र में अपहरण की यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार, जब तीन हिंदू युवक (शमन, शमीर और साजन) भोंग में ‘चौक सवेत्रा बेसिक हेल्थ यूनिट (बीएचयू)’ के पास मौजूद थे, तब पांच सशस्त्र डकैत उन्हें अगवा कर कच्चा (नदी क्षेत्र) क्षेत्र में ले गए। बाद में इन डकैतों के सरगना आशिक कोराई ने एक वीडियो संदेश जारी किया और अहमदपुर लामा थाने के पुलिस अधिकारी राणा रमजान को चेतावनी दी कि वह कोराई परिवार के दस सदस्यों को रिहा कर दें, वरना वे (डकैत) न केवल अपहृत हिंदू युवकों की ”हत्या कर देंगे बल्कि पुलिस पर भी हमला करेंगे।”
वीडियो में जंजीर में बंधे नजर आ रहे हिंदू युवक प्रशासन से अपनी रिहाई की गुहार लगा रहे हैं।
पिछले साल रहीम यार खान जिले के कच्चा क्षेत्र में डकैतों द्वारा दो पुलिस वाहनों पर किये गये हमले में 12 पुलिसकर्मी मारे गये थे और सात घायल हो गये थे। दक्षिणी पंजाब प्रांत और सिंध प्रांत के मैदानों के कच्चा क्षेत्र में डकैतों का इतना दबदबा है कि कई अभियानों के बाद भी पंजाब पुलिस क्षेत्र से उन्हें खदेड़ नहीं पायी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

चंडीगढ़, 29 अगस्त: चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता और श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनविंदर सिंह कंग की सह-अध्यक्षता में आयोजित की गई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौशाला विवाद : गौवंश मौत पर मामला दर्ज… स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित, जांच के आदेश

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक गौशाला के पास पशु शव निस्तारण केंद्र में गायों के कथित तौर पर कई क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। चंडीगढ़...
article-image
पंजाब , समाचार

महिला सरपंच सहित 6 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

लुधियाना। गांव थ्रीके की जगजीत कालोनी में सड़कों पर अतिक्रमण करने का विरोध करने पर महिला सरपंच ने अपने बेटे व उसके साथियों सहित एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने महिला...
Translate »
error: Content is protected !!