दान करने से दूसरों को सहायता मिलती है, परंतु हमारी आत्मा को और भी शक्ति मिलती है – DC राघव शर्मा

by
 DC ने कहा जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष स्थापित, उद्धारता से करें सुख आश्रय कोष में दान
ऊना, 10 जनवरी – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 27 साल तक कि उम्र के निराश्रित और अनाथ बच्चों के खाने, आश्रय, कोचिंग अनुदान, उच्च शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और स्वरोजगार उद्यम जैसे कई लाभ शामिल हैं। योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को सामाजिक सुरक्षा दी जाती है।
राघव शर्मा ने बताया कि अनाथ व निराश्रित बच्चों की सहायता के लिए जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष की स्थापना की गई है जिसका बैंक खाता आईसीआईसीआई बैंक ऊना में खोला गया है जिसका खाता संख्या 050601001952 आईफएससी कोड आईसीआईसी 0000506 है।
उन्होने बताया कि इस कोष में प्राप्त राशि ऊना जिला के सुख आश्रय योजना के प्राप्त लाभार्थियों पर व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोष में दान की गई राशि नियमानुसार आयकर अधिनियम के अंतर्गत आयकर छूट के लिए पात्र होगी।
उपायुक्त ने जिलावासियों से जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में उदारता से अंशदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दान करने से दूसरों को सहायता मिलती है, परंतु हमारी आत्मा को और भी शक्ति मिलती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दरबार साहिब श्री अमृतसर में लगाया जाएगा रुमाला फंड टेबल-गुरु घरों में सिरोपा देने की रीत बंद की जाए : एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी

होशियारपुर। दलजीत अजनोहा : गुरुद्वारा साहिब शहीदा लधेवाल में करवाए गए दस्तार मुकाबलों में विजई छात्रों को सम्मानित करने के लिए विशेष तौर पर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला : सुक्खू सरकार बनने के बाद अक्तूबर माह तक हिमाचल सरकार ने 10300 करोड़ का ऋण लिया

शिमला :भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के नेता अब सरकार की ओर से लिए गए लोन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोली समाज ने जरूरतमंद लोगों को दी आर्थिक सहायता

पट्टा मेहलोग, 22 मार्च (तारा) : जिला कोली समाज कार्यालय कुनिहार ने रविवार को समाज के स्वजातीय जरूरतमंद बंधुओं की आर्थिक सहायता करते हुए उन्हें चैक वितरित किए।समाज के वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!