नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई

by
एएम नाथ।  नाहन, 4 अक्तूबर। नाहन शहर को बेसहारा गौवंश की समस्या से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए आज सात बेसहारा गौवंश को सिरमौर स्थित कोटला बड़ोग गौशाला में स्थानांतरित किया गया। यह जानकारी देते हुए एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने कहा कि शहर में बेसहारा गौवंश की समस्या से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन, नगरपालिका परिषद, पशुपालन विभाग, पुलिस प्रशासन तथा संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा तथा बेसहारा गौवंश को कोटला बड़ोग तथा नालागढ़ स्थित हांडा कुंडी बुल सैंचूरी में भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन सात गौवशों में तीन टैग लगे पालतु गौवंश भी पाए गए हैं। ऑनलाइन भारत पशुधन पोर्टल पर टैग की जानकारी के अनुसार गौवंश के मालिकों की पहचान रमेश चंद निवासी नौणी का बाग वार्ड नंबर 12, रजत सैणी नौणी का बाग वार्ड नंबर 12 और राज कुमार वार्ड नंबर 13 के रूप में हुई है। प्रशासन ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका परिषद नाहन को इन तीनों गौवंश मालिकों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पशु पालको से आह्वान किया कि वह अपने पशुओं को आवारा न छोडे जो कि दुर्घटनाओं का कारण बनते तथा इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ भविष्य में भी कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न

एएम नाथ। सोलन : आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न हो गया। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित विजयदशमी पर्व...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : क्षतिग्रस्त मकान के लिए दी जाने वाली 1.30 लाख रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया….प्रति हेक्टेयर वृक्षारोपण पर प्रत्येक समूह को 1.20 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज प्रदान करने का निर्णय लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश ….अग्निवीर भर्ती रैली के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके तीन जिलों के लगभग 3000 युवा लेंगे भाग एएम नाथ। हमीरपुर 23 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए मार्च में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात क्षेत्र में सड़क विस्तार को 200 करोड़ की 144 परियोजनाएं प्रस्तावित : कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया ने रताड़ी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण एवं परिसर विस्तार का किया शिलान्यास कबीर जयंती की दी शुभकामनाएं एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!