निडर होकर फैसले लें विद्यार्थी, मेहनत और आत्मविश्वास से मिलेगी सफलता : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

तीसा स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद, बैरागढ़ स्कूल में लैब और अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा

एएम नाथ।  चंबा।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, आत्मविश्वास और निडरता बेहद जरूरी हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए बिना किसी डर के फैसले लेने चाहिए। चुनौतियां हर मोड़ पर आएंगी, लेकिन उनका साहस के साथ सामना करने वाले ही जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करते हैं।

मुख्यमंत्री जिला चंबा के पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तीसा में विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे थे। इस दौरान 12वीं कक्षा की छात्रा तमन्ना के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियां शिक्षा, खेल और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और आगे बढ़ने से कभी न घबराएं।

विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान चौथी कक्षा की अपेक्षा भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से उनके पसंदीदा विषय के बारे में पूछा। 12वीं कक्षा के प्रज्वलन ने स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं, छात्रा मोनिका ने नशे की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। मुस्कान ने सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाया, जबकि जीवनी ने मुख्यमंत्री की दिनचर्या के बारे में सवाल किया।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की मांग पर बैरागढ़ स्कूल में प्रयोगशाला और अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और स्कूल की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली भट्ट, कांग्रेस महासचिव यशवंत खन्ना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 21 पुलों के लिए केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

एएम नाथ । शिमला :। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-III) के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 2024-25 के पहले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सभी बनें सहभागी: जय राम ठाकुर

नशा मुक्त भारत के लिए जनआंदोलन जरूरी: जय राम ठाकुर रोजगार और अंतरराज्यीय समन्वय से नशे पर लगेगी लगाम: जय राम ठाकुर एएम नाथ। नंगल/श्री आनंदपुर साहिब/गढ़शंकर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की होगी भर्ती : एचआरटीसी धार्मिक स्थलों के लिए चलाएगी पौने दो सौ नए रूट – मुकेश अग्निहोत्री

सरकाघाट (मंडी), 2 फरवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी धार्मिक दर्शन के लिए पौने दो सौ नए रूट चलाने जा रही है। इससे प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के साथ साथ दूसरे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सील 8 ऑपरेशन तहत गढ़शंकर और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस ने बॉर्डर पर सयुंक्त नाका लगाया – डीएसपी परमिंदर सिंह

गढ़शंकर : डीजीपी लॉ एंड आर्डर पंजाब , चंडीगढ़ की हिदायतों पर गढ़शंकर पुलिस और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस द्वारा हिमाचल पंजाब की सीमा कोकोवाल मज़ारी में सयुंक्त तौर पर नाकेबंदी...
Translate »
error: Content is protected !!