पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट के मौके पर सीएम चन्नी द्वारा की गई घोषणाओं का पवन दीवान ने किया स्वागत

by

औद्योगिक प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होंगे
लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने आज लुधियाना में पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत किया है और इन्हें राज्य में औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर बताया है।
यहां जारी एक बयान में दीवान ने कहा कि सीएम चन्नी से राज्य में औद्योगिक क्रांति की दिशा में लालफीताशाही खत्म करने का एलान किया है। जिसके तहत पंजाब से लालफीताशाही को खत्म किया जाएगा।  छोटे और मध्यम उद्यमों के विस्तार में तेजी लाने के लिए पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट- 2020 में संशोधन को मंजूरी दी गई है।  इससे पंजाब में अब कारोबार करना आसान हो जाएगा।
इसी तरह जीएसटी और वैट के आकलन को अब बिना पेश हुए ही मंजूरी दी गई है, जिसके तहत व्यापारियों और उद्योगपतियों को इस उद्देश्य के लिए टैक्स ऑफिसों में नहीं जाना होगा।
जबकि, वित्तीय वर्ष 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के लिए वैट के लंबित मामलों में, बकाया के लिए कुल मांग का केवल 30 प्रतिशत ही माना जाएगा। इसमें से 20 फीसदी पहले साल और बाकी 80 फीसदी अगले साल वसूल किया जाएगा। पंजाब सरकार ने मीडियम इंडस्ट्री के लिए बिजली कनेक्शन के फिक्स चार्ज में भी 50 फीसदी की कटौती की है। इससे उद्योगों के लिए बिजली सस्ती हो जाएगी। औद्योगिक फोकल प्वाइंटों के भीतर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू ने कहा सरकार किसानों के लिए 40 रुपये बढ़ाकर 400 रुपये इनपुट कोस्ट के नाते वापस ले लेती : नवजोत सिद्धू कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वाले नहीं

पटियाला : कांग्रेस के बरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा में जाने की अटकलों को पूरी तरह ख़ारिज करते हुए एक्स पर पुरानी पोस्ट को शेयर किया। जिसमें वह राहुल गाँधी और प्रियंका...
article-image
पंजाब

चिट्टा बरामदगी मामले के होशियारपुर से जुड़े तार : होशियारपुर निवासी युवती निकिता सहित हिमाचल के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

हमीरपुर :  हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के तहत 18 और 20 मई को जल शक्ति विभाग के एमटीएस वर्कर और तीन आरोपियों से चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने भूपेश बघेल से मुलाकात की, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में नेतृत्व की सराहना

लुधियाना, 10 जनवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पंजाब के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल से...
article-image
पंजाब

रांझा अवैध हथियारों सहित गिरफ़्तार : नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिले में चल रही “युद्ध नशे के विरुद्ध” मुहिम के तहत होशियारपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी नीरज कुमार उर्फ़ रांझा को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!