पंजाब में महिलाओं को अब इस दिन से मिलेंगे ₹1000 : जानिए कौन कौन से ज़िलों से होगी शुरुआत

by

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मावा-धीयां सत्कार योजना’ को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। अब इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा।

पहले इसकी शुरुआत 13 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन विधानसभा के विशेष सत्र के कारण तारीख में बदलाव किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 अप्रैल को आदमपुर रैली में इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके बाद चयनित जिलों में योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

जिन जिलों में पहले चरण में शुरू होगी योजना :  पहले चरण में यह योजना सात जिलों मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट में लागू की जाएगी। इसके तहत नौ विधानसभा क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिड़बा और कोटकपूरा शामिल हैं। 

इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आंगनवाड़ी केंद्रों और सेवा केंद्रों पर किया जाएगा और यह पूरी तरह निःशुल्क होगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड और वोटर आईडी अनिवार्य दस्तावेज होंगे।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। इसके अलावा जागरूकता फैलाने और लाभार्थियों की मदद के लिए फील्ड स्तर पर मोबिलाइज़र और फसिलिटेटर भी तैनात किए जा सकते हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो अगली किस्त जारी नहीं की जाएगी, हालांकि पहले प्राप्त राशि वापस नहीं ली जाएगी। इस योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा : केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि कांग्रेस के साथ जाने के कारण वो छोड़ रहेपार्टी

आम आदमी पार्टी  नेता अशोक तंवर ने पार्टी से गुरुवार (18 जनवरी) को इस्तीफा दे दिया |तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गत दिवस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी होशियारपुर में विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक करवाया । उन्होंने कहा कि उन्होंने...
article-image
पंजाब

11 गैंगस्टर 9 पंजाबी : कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी

चंडीगढ़ । कनाडा में गैंगस्टर्स को लेकर पब्लिक सेफ्टी वार्निंग जारी की गई है। ब्रिटिश कोलंबिया की संयुक्त फोर्स स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट ने 11 गैंगस्टर की लिस्ट जारी की है। जिनसे पब्लिक सेफ्टी वार्निंग...
article-image
पंजाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने अरुण जेटली को जन्म जयंती पर भेंट की पुष्पांजलि

 पूर्व मेयर खोसला ने भी परिवार के साथ यादें ताजा की फगवाड़ा /होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :    देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती पर पूर्व केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!