पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या निंदनीय : पूर्व सांसद खन्ना

by

खन्ना ने मृतकों के परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना
होशियारपुर 23 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या करने के मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि विरोधी देशों की शह पर भारत में बहरूपिये बनकर रह रहे आतंकवादियों द्वारा जो निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की गयी है वह एक घटिया कृत्य है। धर्म के नाम पर निहत्थे और बेक़सूर लोगों की हत्या कर आतंकी देश में डर का माहौल पैदा करना चाहते हैं। खन्ना ने कहा कि भारत में रहकर भारत का नमक खाकर हराम करने वाले लोग अब यह जान लें कि उन्हें किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। आतंकियों को शह देने वाले भी अब समझ लें कि भारत सरकार आतंकियों की गोलियों को सूद के साथ उनपर वापिस दागेगी। खन्ना ने इस हत्याकांड में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार इन बेकसूरों की हत्या का बदला जल्द लेगी। खन्ना ने मृतकों की आत्मिक शान्ति के लिए प्रार्थना भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लूटपाट के 6 आरोपी गिरफ्तार: सिमकार्ड और ठहराने का प्रबंध कराने वाले भी गिरफ्तार, देसी कट्‌टा और तेजधार हथियार बरामद

बठिंडा : बठिंडा के रामपुरा फुल में एक के बाद एक लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाला शिकायतकर्ता का मुख्य आरोपी ड्राइवर ही निकला। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सभी...
article-image
पंजाब

चोरी के दो मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 28 जुलाई  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर हरप्रेम...
article-image
पंजाब

बसपा का संविधान की प्रतिया फाडऩे वाले अकाली दल से समझौता बसपा के संविधान प्रति सम्मान के बारे में अपने आप व्यां हो रहा : आप

गढ़शंकर: विधान सभा हलका गढ़शंकर के आम आदमी पार्टी के नेता व नगर कौंसिल गढ़शंकर के बरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम नाथ बंगड़, एससी विंग के जिला उपाध्यक्ष पहलवान मन्रपीत सिंह रोकी, ब्लाक अध्यक्ष गुरदियाल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!