पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का पंचायत स्तर पर होगा सीधा प्रसारणः डीसी

by

ऊना – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में कोविड के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले हेल्थ वर्कर व मोटिवेटर से 6 सितंबर को वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण पंचायत स्तर पर किया जाएगा। पीएम के संवाद कार्यक्रम के संदर्भ में बुलाई गई एक बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 18 प्लस आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया है और राज्य पूरे देश में अव्वल रहा है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य पर 6 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला के प्रत्येक विस क्षेत्र में दो-दो स्थानों पर एलईडी के जरिए दिखाया जाएगा, जिसके स्थान सभी एसडीएम जल्द से जल्द चिन्हित करें। राघव शर्मा ने कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ भी वर्चुअली शामिल होंगे। शहरी निकायों के अलावा पंचायतों में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा, जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल होंगे और विशेष रूप से लाभार्थियों को भी बुलाया जाएगा। उन्होंने लाभार्थियों व कोविड वैक्सीनेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों की सूची जल्द से जल्द सौंपने को कहा। उन्होंने सभी तैयारियां तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
राघव शर्मा ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। बैठक में सभी एसडीएम, बीडीओ तथा बीएमओ उपस्थित रहे।
इससे पहले मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इसी कार्यक्रम के सिलसिले में शिमला से सभी उपायुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक की, जिमसें उपायुक्त राघव शर्मा भी शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक धर्मशाला पुलिस मैदान में किया जाएगा : एएसपी हितेश लखनपाल

धर्मशाला: जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 28 से 30 नवंबर तक पुलिस मैदान में पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस प्रशासन ने अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब की सीमा से सटे जिला के गावों की बिजली कनेक्शन की समस्या दूर करने को प्रयासरतः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती के अनुरोध पर 23 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री करेंगे जिला ऊना के सीमावर्ती गांवों का दौरा ऊना, 20 दिसंबरः पंजाब की सीमा पर रहने वाले जिला ऊना के निवासियों की बिजली...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शाहरुख खान को 6.83 लाख डाली कस्टम ड्यूटी : महंगी घड़ियों के साथ कस्टम विभाग ने रोका,

मुंबई। शुक्रवार देर रात शारजाह से लौटे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ने रोक लिया। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी एआईयू के सूत्रों ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के होटल से ग्रिफ्तार : मृतक नवीन शेखावत ने रेकी की थी, हत्या की साज़िश में भी शामिल था

नई दिल्ली : सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों को ग्रिफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि हत्या करने...
Translate »
error: Content is protected !!