पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसका बेटे कुणाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 500 ग्राम सोने के बिस्किट, 7 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार बरामद, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप

by

चंडीगढ़  : पंजाब की मोहाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसके बेटे कुणाल को गिरफ्तार किया है। फेज-11 थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 500 ग्राम सोने के बिस्किट, 7 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस उसके पति संजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

फेज-11 थाने के एसएचओ गनदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इनके खिलाफ 25 और केस दर्ज हैं। भविष्य में कई और परतें खुलेंगी। वहीं ठगी के शिकार लोगों की संख्या भी बढ़ सकती है। मोहाली पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सेक्टर 105 में इमिग्रेशन ऑफिस खोला हुआ था।

जहां वे विदेश जाने वाले लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते थे। इस दौरान वे लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लेते थे। लेकिन बाद में उन्हें विदेश भेजना तो दूर, उनका फोन भी नहीं उठाते थे। लोगों को लगातार परेशान किया जाता था। उनकी ठगी के शिकार कई लोग थाने पहुंचे। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिला ने धोखाधड़ी के पैसों से आधा किलो सोने के बिस्किट खरीदे थे।

उसके पास से 100-100 ग्राम के बिस्किट बरामद हुए हैं। सात लाख रुपये नकद और एक फोर्ड इको स्पोर्ट कार भी बरामद हुई है। अब पुलिस उसके बैंक खाते में मौजूद संपत्ति का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने साफ कहा कि संपत्ति जब्त की जाएगी। हमारा प्रयास लोगों को न्याय दिलाना है। पुलिस के मुताबिक अपर्णा पेशे से वकील थी। उसने 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोगों की भावनाओं को समझें’.धरने पर बैठे किसान संगठनों को सीएम मान की अपील

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान यूनियनों से खास अपील की है। उन्होंने धरना दे रहे किसान यूनियनों से कहा कि हर बात के लिए सड़के बंद ना करें। सीएम मान...
article-image
पंजाब

खन्ना के प्रयासों से गुरदीप का पार्थिव शरीर दुबई से पहुंचा भारत : गुरदीप का उसके पैतृक गाँव बस्सी गुलाम हुसैन में हुआ संस्कार

होशियारपुर 22 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों बस्सी गुलाम हुसैन निवासी जोगिन्दर सिंह गाँव के समाज सेवी इंदरजीत को साथ लेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब

चौथे दिन भी सरैया डिस्टिलरी में डटी रही पंजाब विजिलेंस टीम, दस्तावेजों की जांच जारी

चंडीगढ़ /गोरखपुर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति की जांच में आयी पंजाब विजिलेंस टीम मंगलवार को भी सरैया डिस्टिलरी में पूरे दिन बनी रही।...
article-image
पंजाब

झोटा हत्याकांड : सरकार ने कई मांगें मानीं, सीबीआई जांच शुरू; यादगार में बनेगा बुत….पीजीआई के वरिष्ठ डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम

SIT और एक्शन कमेटी के बीच तीसरे दौर की बैठक में 14 मांगों पर कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपी; परिवार की सहमति के बाद आगे की बातचीत का फैसला मानसा, 23 अक्टूबर। परविंदर सिंह झोटा...
Translate »
error: Content is protected !!