बम की तरह फटा मोबाइल : 20 साल की युवती की इलाज के दौरान हो गई मौत

by
डलहौजी  :  मोबाइल ब्लास्ट के मामले अक्सर  सामने आते रहते हैं. ताजा मामले में मोबाइल ब्लास्ट में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई. 20 साल की युवती किरण का हिमाचल प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जहां पर रविवार को उसकी मौत हो गई। सात दिन से युवती का इलाज चल रहा था। प्रदेश में मोबाइल ब्लास्ट से मौत का यह पहला ही मामला है।  हालांकि, इससे पहले, मोबाइल ब्लास्ट की घटनाएं जरूर सामने आई हैं. यह भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि फोन किस कंपनी का था।
              जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के चंबा के डलहौजी का यह मामला है। 10 दिसंबर को यह घटना पेश आई थी. डलहौजी के सलूणी के बिचूणी गांव की 20 साल की युवती किरण ने मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के बाद बाद नेट ऑन किया और फिर फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान एकदम से फोन बम की तरह फट गया और युवती के कान के पास चोट लगी थी. किरण की मां चंचल ने धमाका के आवाज सुनी और दूसरी मंजिल में वह बेटी के कमरे में पहुंची तो होश उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने जैसे तैसे घायल बेटी को सलूणी में प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया तो वहां से किरण को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां से किरण को कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज रेफ किया गया था। चंबा मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल के डॉ. विशाल महाजन ने घटना की पुष्टि की थी।
टांडा में इलाज के दौरान हो गई मौत :  टांडा में युवती को सात दिन तक भर्ती रखा गया. लेकिन इस दौरान रविवार को युवती ने दम तोड़ दिया। उधर, मोबाइल ब्लॉस्ट के बाद घायल युवती बयान देने की हालात में नहीं थी और इस कारण पूरे मामले का खुलासा नहीं हो पाया कि युवती का मोबाइल कैसे फटा था और क्या हुआ। रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और बाद में परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का जुर्माना हाईकोर्ट ने विधानसभा पर लगाया

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विधानसभा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई न करने पर 50,000 रुपए की कॉस्ट लगाई। जस्टिस ज्योत्स्ना रिवाल दुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफआईआर में समोसा कांड का जिक्र नहीं : जांच रिपोर्ट लीक होने के केस में एफआईआर; CID का स्टाफ संदेह के घेरे में

एएम नाथ। शिमला : पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (e), 336(4), 59, 60 और 61 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि एफआईआर में समोसा कांड का...
article-image
पंजाब

अखिल भारतीय किसान सभा ने गढ़शंकर में जलाई केंद्रीय बजट की प्रतियां

गढ़शंकर, 5 फरवरी :  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज गढ़शंकर में अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा व चंबा जिलों में इको टूरिज्म में काम करना उनकी प्राथकिताओं में रहेगा : टनल क्नैक्टिविटी की बात हो या फिर कांगड़ा में रेलवे सैक्टर की बात हो इन पर भी मजबूती से काम किया जाएगा – आंनद शर्मा

एएम नाथ । धर्मशाला :  कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आंनद शर्मा ने कहा कि कांगड़ा व चंबा जिलों में इको टूरिज्म में काम करना उनकी प्राथकिताओं में रहेगा। चंबा जिला में चाहे...
Translate »
error: Content is protected !!