बाहुबली ट्रक : लंबाई 39 मीटर, 416 टायर लगे, गुजरात से 10 महीने पहले चला था, रोजाना सिर्फ 12 किमी चलता, 25 से 30 लोग चल रहे साथ

by

सिरसा: एक ट्रक इन दिनों लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तो लोग इसे बाहुबली नाम से बुलाने लगे हैं। इस ट्रक की लंबाई 39 मीटर है और इसमें पूरे 416 टायर लगे हैं। ट्रक का नाम तो है बाहुबली है लेकिन स्पीड कछुए वाली है। यह ट्रक आज से 10 महीने पहले गुजरात से पंजाब के लिए निकला था। अभी यह हरियाणा के सिरसा तक ही पहुंच पाया है।
गुजरात के कांडला से 10 महीने पहले चला था : ट्रक में रिफाइनरी में काम आने वाला उपकरण रखा है। यह ट्रक यहां भठिंडा स्थित रिफाइनरी जाएगा। इस ट्रक को खींचने के लिए 2 ट्रक इसके आगे और एक पीछे चल रहा है। वहीं इस ट्रक के साथ 25 से 30 लोग भी चल रहे हैं। यह ट्रक रोजाना सिर्फ 12 किमी. चलता है। ट्रक के साथ चल रहे लोगों ने बताया कि यह गुजरात के कांडला से चला था लेकिन मौसम खराब होने के कारण इसे बीच में रोकना पड़ा।
वहीं ट्रक की लंबाई इतनी है कि जब यह चलता है तो पहले पूरी सड़क खाली करवाना पड़ती है। वहीं जिस रास्ते पर ट्रक चलता है तो उस समय हाईवे पर ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया जाता है। वहीं ट्रक हाईवे पर बने फ्लाई ओवर के ऊपर से कभी नहीं गुजरता। हमेशा नीचे से ही गुजरता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा घोषणा पत्र : जो 1972 से पहले हिमाचल में रहते हैं, उनके भूमि खरीद अधिकारों को बहाल किया जाएगा

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपना मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र 2022’ जारी कर दिया है. भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं वोटरों को लुभाने पर खासा जोर दिया है. भाजपा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं की कोट पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की मौेके पर सुनीं लगभग 50 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निपटारा करने के दिए निर्देश एएम नाथ। घुमारवीं...
article-image
पंजाब

मुफत मैडीकल कैंप : डीसी के निर्देशों पर मैहिंदवानी के सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप कल 24 जून को

डीसी के निर्देशों पर मैहिंदवानी के सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप कल 24 जून क गढ़शंकर : जिलाधीश के निर्देशों के पर 24 जून को सरकारी स्कूल में मुफत मैडीकल कैंप लगाया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 पंचायतों में 7 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी

हमीरपुर 30 जनवरी। जिला की 7 ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पंचायत सदस्यों के कुल 7 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हेमराज...
Translate »
error: Content is protected !!