ब्रह्म शंकर जिम्पा खिलाफ पक्का मोर्चा 15 जनवरी से :  पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक में फैसला

by
गढ़शंकर, 9 जनवरी : पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन शाखा गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक नहर कॉलोनी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री मक्खन सिंह वाहिदपुरी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कमेटी द्वारा जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा के खिलाफ 15 से 22 जनवरी तक उनकी रिहायश समक्ष होशियारपुर में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा जिनमें पूरे पंजाब से मुलाजिम शामिल होंगे वहीं गढ़शंकर शाखा के 100 से अधिक साथी भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि मंत्री द्वारा तीन बैठकें करने के बाद एक भी मांग का समाधान नहीं हुआ। संगठन की मांग है कि कर्मचारियों की मृत्यु पर उनके वारिसों को नौकरी देना और संविदा कर्मचारियों को विभाग में जोड़कर नियमित करना, हजारों रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती, दर्जा तीन व दर्जा चार की पदोन्नति व अन्य सभी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर फिर भी मंत्री ने द्विपक्षीय वार्ता से समाधान नहीं निकाला तो मोर्चा लगातार आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे निकलने वाले निष्कर्ष की जिम्मेदारी जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री की होगी। बैठक में अन्य लोगों के अलावा सचिव जगदीश लाल, चन्नन राम थांदी, गुरनाम सिंह, बलभद्र सिंह, शतीश कुमार, रमेश कुमार, परमजीत सिंह, रमन कुमार, गुरनाम सिंह, संतोख कुमार, सुखविंदर सिंह, तलविंदर सिंह व अन्य शामिल हुए। इस मौके पीडब्ल्यूडी फील्ड एवं वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन का कैलेंडर भी जारी किया गया।
फोटो कैप्शन:
पीडब्ल्यूडी फील्ड एवं वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन का कैलेंडर भी जारी करते संगठन के कार्यकर्ता।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जलैल में आयोजित मेले का समापन, लोक निर्माण मंत्री ने की अध्यक्षता : 30 लाख से बनकर तैयार होगा खुशाला महावीर मंदिर खेल मैदान – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 05 नवंबर – लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत जलैल के गांव सेहल में स्थानीय स्तर पर आयोजित मेले की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
पंजाब

इनोवा ने पीछे से गन्नों से भरी ट्राली को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की कोई मौत

होशियारपुर :  इनोवा ने पीछे से गन्नों से भरी ट्राली को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की कोई मौत होशियारपुर-टांडा मार्ग पर गांव नंगल कलाणा गांव के समीप हुए एक सड़क हादसे में गन्ने की...
article-image
पंजाब

डॉ. नरेश कुमार को डॉक्ट्रेट की उपाधि से वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी ने प्रदान

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव कंबाला के नरेश कुमार को वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी द्वारा समाज सेवा में डॉक्ट्रेट की उपाधि देकर सम्मानित किया गया।  डॉक्ट्रेट की उपाधि डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!