ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं वार्षिक पुण्यतिथि मनाई

by

स अवसर पर वर्षगांठ समारोह को समर्पित संत समागम एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं वार्षिक बरसी डेरा बिशनपुरी गांव नंगल खुर्द में मुख्य सेवादार महंत

यह उत्सव महंत बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके बाद विशेष रूप से पहुंचे कीर्तनी जत्थों, ढाडी सिंहों और संतों ने कथा कीर्तन और प्रवचनों के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संत बाबा बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि संत बाबा बिशन सिंह महाराज जी ने हमेशा संगत को सेवा-सुमिरन तथा परोपकारी जीवन जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर संत संतोख सिंह जी पालड़ी, संत प्रीतम सिंह बारिया, संत महावीर सिंह डेरा बुंगा साहिब ताजेवाल, संत करमजीत सिंह टिब्बा साहिब होशियारपुर, संत बलवीर सिंह, संत तरलोचन सिंह, संत अमरीक सिंह मननहाना, संत जगजीत सिंह हरखोवाल, संत हरि दास जी धूनेवाले, संत भाग सिंह जी निर्मल दोआबा मंडल, संत गुरबचन सिंह जी, संत कमलजीत सिंह शास्त्री, संत मक्खन सिंह जी निर्मल कुटिया टूटोमाजारा, संत बलवीर सिंह शास्त्री, महंत चमकौर सिंह अध्यक्ष मालवा साधु संघ, स्वामी विश्व भारती लुधियाना, स्वामी अंबिका भारती, संत हरमीत सिंह बाना साहिब, संत कश्मीर सिंह कोट, संत बलवीर सिंह हरियाणा वाले, संत हरमनजीत सिंह सिंघरीवाल, संत जोगिंदर सिंह अटारी वाले, संत बलवीर दास जी, संत महेशा नंद जी, संत अजमेर सिंह जी, संत तीरथ सिंह, सरदार मंजीत सिंह संघ माहिलपुर सहित बड़ी संख्या में संत और महापुरुष उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां दी गईं तथा आवश्यक जांचें भी की गईं। कार्यक्रम के अंत में संत बाबा बिक्रमजीत सिंह ने सभी संगत का धन्यवाद किया तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाली संगतों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगतों को गुरु का लंगर छकाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रईया के सीडीपीओ सस्पेंड : विभाग में गलत जानकारी देने का आरोप ,आंगनवाड़ी में निजी फर्म से राशन पहुंचने का उठाया था मुद्दा

अमृतसर :  रईया के सीडीपीओ को निलंबित कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि सीडीपीओ बिक्रमजीत सिंह ने अपने सहकर्मियों को प्रेरित कर आंगनबाड़ी केंद्रों की गलत जानकारी की रिपोर्ट तैयार करवाई।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

रेल संपर्क को लेकर चिंता: सांसद मनीष तिवारी ने संसद में उठाई चंडीगढ़ की आवाज

सिटी ब्यूटीफुल’ को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए: रेलवे की उपेक्षा को लेकर केंद्र सरकार बोला हमला नई दिल्ली/चंडीगढ़, 11 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चंडीगढ़ की रेल कनेक्टिविटी के पुनः...
article-image
पंजाब

पंजाब में मंडी सिस्टम पर संकट : राइस मिलर्स और आढ़ती संगठनों के साथ कृषि मंत्री ने की अहम चर्चा

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने आज राइस मिलर्स एसोसिएशन और पंजाब आढ़ती संगठन के साथ केंद्र सरकार की नई नीतियों के ड्राफ्ट पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक...
article-image
पंजाब

मारपीट के आरोप में पक्षों के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 अगस्त : थाना गढ़शंकर पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के आरोप में दो मामलों में दोनो पक्षो के 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पहले मामले में रणदीप...
Translate »
error: Content is protected !!