भाजपा की चौथी लिस्ट जारी: चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम

by

भारती जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं।

तमिलनाडु के लिए 14 उम्मीदवार :  बीजेपी की चौथी लिस्ट में तमिलनाडु के 14 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले बीजेपी ने एक दिन पहले अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम थे। तीसरी लिस्ट में तमिलनाडु के बीजेपी चीफ के अन्नामलाई को कोयंबटूर लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था। तीसरी लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा नाम तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का था। बीजेपी ने उन्हें चेन्नई साउथ से टिकट दिया है। तमिलिसाई सौंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

चौथी लिस्ट में तमिलनाडु की 14 सीटों पर इनके नाम

उम्मीदवार का नाम लोकसभा सीट
पोन वी बालगणपति तिरुवल्लूर
आरसी पॉल कनगराज चेन्नई (उत्तर)
ए अश्वथामन तिरुवन्नामलाई
केपी रामलिंगम नमक्कल
एपी मुरुगानंदम तिरुप्पुर
के वसंतराजन पोलाची
वीवी सेंथिलनाथन करूर
पी कार्थियायिनी चिदंबरम (एससी)
एसजीएम रमेश नागपट्टिनम
एम मुरुगानंदम तंजावुर
देवनाथन यादव शिवगंगा
रामा श्रीनिवासन मदुरै
राधिका सरथकुमार विरुधुनगर
बी जॉन पांडियन तेनकासी (एससी)

तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें

तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं। बीजेपी ने यहां पीएमके साथ गठबंधन किया है।पीएमके 39 में से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।वहीं बीजेपी बाकी सीटों पर दावा ठोकेगी।पार्टी की ओर से सोमवार (21 मार्च) को जारी की गई तीसरी लिस्ट में चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी शणमुगम, कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, पेरमबलुर से टी आर. पारिवेनधर, थोथुक्कुड़ी से नैनर नागेंद्रन, कन्याकुमारी से पॉन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

‘चढ़दा सूरज’ अभियान का DC आशिका जैन ने किया शुभारंभ…. समाज के असली नायकों को मिलेगा डिजिटल मंच

  इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपने सामाजिक कार्यों के फोटो, वीडियो या कहानियों को व्हाट्सएप नंबर 7380090643 या फेसबुक पेज “चढ़दा सूरज” पर भेज सकते हैं होशियारपुर, 13 जून: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण : विधायक नीरज नैय्यर

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न नीरज नैय्यर ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 से बढ़ाकर 250 की : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा...
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षाें में श्रमिकों को प्रदान की 10.36 करोड़ की आर्थिक मदद – कंवर

समूरकलां व डोहगी में आज 410 लाभार्थियों को इंडक्शन हीटर व 345 को साईकलें वितरित ऊना, 21 फरवरी – भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से गत तीन वर्षोें के दौरान...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 92 जगह नाके लगाकर की कार्रवाई : 4244 वाहनों की जांच की, 511 के काटे चालान, 39 वाहन किए जब्त

चंडीगढ़  : डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निदेर्शानुसार, सभी जिलों में चलाए गए आपरेशन सील के दौरान पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की। इस दौरान, सीमावर्ती जिलों के सभी एसएसपी को...
Translate »
error: Content is protected !!