मंत्रियों के अपमान से भी नहीं चूक रहे मुख्यमंत्री सुक्खू ….जनता ही नहीं, मंत्री-विधायक भी सुक्खू सरकार से निराश : जयराम ठाकुर

by

2027 में भाजपा सरकार बनते ही विकास को देंगे दोगुनी रफ्तार: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अपनी कुर्सी बचाने और पार्टी हाईकमान को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री मंत्रियों के अपमान से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। मंडी के विपाशा सदन में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से प्रदेश की जनता के साथ-साथ उनके अपने मंत्री और विधायक भी हताश और निराश हैं।
जयराम ठाकुर ने हाल ही में द्रंग के देऊरी स्कूल में शिक्षा मंत्री को उद्घाटन कार्यक्रम से रोके जाने की घटना का उल्लेख करते हुए इसे चुने हुए जनप्रतिनिधि का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी मंत्री के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो यह सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में मंत्री को पद पर बने रहने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए था।
सम्मेलन के दौरान जयराम ठाकुर ने द्रंग क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया और उन्हें जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कांग्रेस छोड़कर 17 लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों में प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत जनप्रतिनिधि भाजपा समर्थित चुने गए हैं, जो कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश का संकेत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने आपदा कानून की आड़ लेकर चुनाव टालने और निर्वाचित प्रतिनिधियों को समय पर शपथ न दिलाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया। साथ ही आरोप लगाया कि सत्ता और धनबल के जरिए जनादेश बदलने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह सफल नहीं हुई।
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने हाल की कई आपराधिक घटनाओं का हवाला दिया और कहा कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जैसे जिलों की अनदेखी की जा रही है, जबकि सरकार केवल मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र पर ध्यान दे रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि फिलहाल केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाया जाए। भाजपा की सरकार बनने पर द्रंग सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बड़ा हादसा टला : इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा विमान : डिप्टी सीएम और डीजीपी भी थे सवार

शिमला   : हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से शिमला पहुंची एलायंस एयर के एटीआर विमान में लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी आ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर क्षेत्र से जालंधर के लिए शुरू करेंगे बस सेवा : इंद्र दत्त लखनपाल विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

बड़सर 17 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हमीरपुर से जालंधर वाया कड़साई, जौड़ेअंब नई बस सेवा आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी की जाएंगी। यह बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी राज्यों के पर्यावरण संरक्षण पर केंद्र की बहुआयामी योजना, हिमाचल को विशेष लाभ: सुरेश कश्यप

लोकसभा में उठा हिमालयी राज्यों का मुद्दा, केंद्र ने गिनाईं पर्यावरण संरक्षण की पहलें वायु, जल और जलवायु संरक्षण के लिए कई योजनाएं लागू, हिमाचल को करोड़ों की सहायता एएम नाथ। शिमला : शिमला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 दिन बाद जेल से बाहर आया : रंकज ने दावा उसे साजिश के तहत फंसाया, आरोपी लड़की या सन्नी मेहता को जानता तक नहीं

मोहाली : मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहाती हुई 60 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो वायरल करने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया शिमला का रंकज वर्मा 20 दिन बाद जेल...
Translate »
error: Content is protected !!